कर भरोसा सांवरिये पर आंच नहीं आने देगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 कर भरोसा सांवरिये पर आंच नहीं आने देगा लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 कर भरोसा सांवरिये पर आंच नहीं आने देगा Video
कर भरोसा सांवरिये पर आंच नहीं आने देगा लिरिक्स
Kar Bharosa Sawariye Par Aanch Nahi Aane Dega
कर भरोसा सांवरिये पर आंच नहीं आने देगा लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: कस्मे वादे प्यार वफ़ा।
कर भरोसा सांवरिये पर,
आंच नहीं आने देगा,
तुझपे कोई संकट आये,
सबसे पहले खड़ा होगा,
कर भरोसा साँवरिये पर,
आंच नहीं आने देगा।।
श्याम भरोसे तू चलता जा,
मंज़िल तक ले जाएगा,
राह में कोई विपदा आई,
खुद उसको निपटाएगा,
बीच भंवर में फंसी जो नैया,
खुद ही किनारे लगा देगा,
कर भरोसा साँवरिये पर,
आंच नहीं आने देगा।।
जो भी अपने सब मतलब के,
देख के नज़र चुराते है,
जब से मेरे दिन बदले है,
खुद घर अपने बुलाते है,
कर ले भरोसा इसकी कृपा पे,
क्या से क्या ये बना देगा,
कर भरोसा साँवरिये पर,
आंच नहीं आने देगा।।
हे माधव तुम इतने दयालु,
आज मुझे महसूस हुआ,
बाल ना बांका हुआ उदित का,
जबसे तेरा ख़ास हुआ,
हो जा दीवाना श्याम धणी का,
सारी दुनिया घुमा देगा,
कर भरोसा साँवरिये पर,
आंच नहीं आने देगा।।
कर भरोसा सांवरिये पर,
आंच नहीं आने देगा,
तुझपे कोई संकट आये,
सबसे पहले खड़ा होगा,
कर भरोसा साँवरिये पर,
आंच नहीं आने देगा।।
कर भरोसा सांवरिये पर आंच नहीं आने देगा Video
कर भरोसा सांवरिये पर आंच नहीं आने देगा Video
📖 Related: कब जागता है कब सोता है साई भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs