कर लिया जिसने भरोसा वो नहीं पछतायेगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 कर लिया जिसने भरोसा वो नहीं पछतायेगा लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 कर लिया जिसने भरोसा वो नहीं पछतायेगा Video
कर लिया जिसने भरोसा वो नहीं पछतायेगा लिरिक्स
Kar Liya Jisne Bharosa
कर लिया जिसने भरोसा वो नहीं पछतायेगा लिरिक्स (हिन्दी)
कर लिया जिसने भरोसा,
वो नहीं पछतायेगा,
जब पुकारे श्याम को वो,
सामने ही पायेगा।।
मीरा ने करके भरोसा,
जहर प्याला पी लिया,
देर ना किन्ही प्रभु ने,
विष को अमृत कर दिया,
लाख हो दुश्मन ज़माना,
फिर भी वो बच जाएगा,
जब पुकारे श्याम को वो,
सामने ही पायेगा।।
है बड़ी शक्ति प्रभु के,
नाम और विश्वास में,
रोज राहें वो बुहारी,
राम जी की आस में,
प्रेम के वश होके झूठे,
बेर वो खा जायेगा,
जब पुकारे श्याम को वो,
सामने ही पायेगा।।
नाम की महिमा बड़ी तू,
रोज जप कर देखले,
आयेगा ऐसा मजा सब,
मस्तियां फीकी लगे,
तेरे हर रोएं में प्यारे,
श्याम ही छा जायेगा,
जब पुकारे श्याम को वो,
सामने ही पायेगा।।
आलूसिंह तज लाज जग की,
नाचता दरबार में,
जुड़ गया था तार उनका,
सांवरे सरकार से,
जब तलक है चाँद तारे,
यश ज़माना गायेगा,
जब पुकारे श्याम को वो,
सामने ही पायेगा।।
कर लिया जिसने भरोसा,
वो नहीं पछतायेगा,
जब पुकारे श्याम को वो,
सामने ही पायेगा।।
कर लिया जिसने भरोसा वो नहीं पछतायेगा Video
कर लिया जिसने भरोसा वो नहीं पछतायेगा Video
📖 Related: बाबा बेगो बेगो आजा रे कांवड़ शिव भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs