ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

करे है ये तो सबके बिगड़े काम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 13, 2024
करे है ये तो सबके बिगड़े काम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

करे है ये तो सबके बिगड़े काम भजन लिरिक्स

Kare Hai Ye To Sabke Bigde Kaam

करे है ये तो सबके बिगड़े काम भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: कन्हैया ले चल परली पार।

करे है ये तो सबके बिगड़े काम,

दोहा जिनके दर पे जाने से,
बन जाते बिगड़े काम,
भक्तों के रखवाले है,
सालासर इनका धाम।

करे है ये तो सबके बिगड़े काम,
कलयुग का ये देव बड़ा,
सालासर इनका धाम,
करे हैं ये तो सब के बिगड़े काम।।

बालाजी है भोले भाले,
अपने भक्तों के रखवाले,
माँ अंजनी के लाल कहाये,
संकट पल में दूर भगाए,
सेवक ये श्री राम के प्यारे,
तू जपले इनका नाम,
करे हैं ये तो सब के बिगड़े काम।।

घर घर होती इनकी पूजा,
इनसे बढ़कर देव ना दूजा,
शनि भी इनकी शरण में आए,
मंगल का जो पाठ कराए,
संकट कटे मिटे सब पीरा,
जपले प्यारे नाम,
करे हैं ये तो सब के बिगड़े काम।।

सतयुग में भी इनकी चर्चा,
त्रेतायुग में दिया है पर्चा,
द्वापर युग में ध्वजा लहराई,
कृष्ण संग हनुमान गोसाई,
ऐसे वीर शिरोमणि को मेरा,
बारम्बार प्रणाम,
करे हैं ये तो सब के बिगड़े काम।।

करे है ये तो सबके बिगडे काम,
कलयुग का ये देव बड़ा,
सालासर इनका धाम,
करे हैं ये तो सब के बिगड़े काम।।

करे है ये तो सबके बिगड़े काम भजन Video

करे है ये तो सबके बिगड़े काम भजन Video

📖 Related: मेरे राम मेरे नाल रुस गये ने | Lyrics, Video | Raam Bhajans

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state