करे वंदन हम आपको गुरूवर Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
“Kare Vandan Hum Aapko Guruvar” is a devotional bhajan sung by Trilok Modi, expressing deep reverence and gratitude towards the Guru (spiritual teacher). The lyrics highlight the significance of the Guru in one’s life, seeking blessings and wisdom to lead on the path of spirituality. This bhajan is a beautiful tribute to the guiding force of the Guru.
करे वंदन हम आपको गुरूवर लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: आज उनसे मिलना है।
नाचण लाग्यो रे वैरागी मन,
झूमण लाग्यो रे वैरागी मन,
तपस्वी चंद्र रत्न सागर सुरिस्वर,
करे वंदन हम आपको गुरूवर,
करे तपस्या तपस्वी बने,
268 ओली गुरु पूर्ण करे,
अपनी आत्मा का उद्धार करे,
गुरु गच्छ का नाम रोशन करे,
तपस्वी चंद्र रत्न सागर सुरिस्वर,
करें वंदन हम आपको गुरूवर।।
जिनतीर्थ के नंदन महके ज्योचंदन,
जिनशासन के दिव्य सितारे है,
जितरत्न सुरिस्वर के लघु भ्राता,
मंडोवरा कुल के उजियारे है,
तप ही जिनकी है साधना,
तपमय करते है आराधना,
करते है प्रभु से यही प्रार्थना,
तप करता रहूँ यही कामना,
तपस्वी चंद्र रत्न सागर सुरिस्वर,
करें वंदन हम आपको गुरूवर।।
32 वर्षो में 100 ओली की,
आपने की जो आराधना,
सागर समुदाय में ऐसे तपस्वी,
गुरुदेव श्री की अनुमोदना,
वर्धमान तप युग प्रभावक की,
दौलत गुरूवर से पदवी मिले,
दिलबर गुरु भक्तो के दिल में,
कहे त्रिलोक संयम दीप जले,
तपस्वी चंद्र रत्न सागर सुरिस्वर,
करें वंदन हम आपको गुरूवर।।
नाचण लाग्यो रे वैरागी मन,
झूमण लाग्यो रे वैरागी मन,
तपस्वी चंद्र रत्न सागर सुरिस्वर,
करे वंदन हम आपको गुरूवर,
करे तपस्या तपस्वी बने,
268 ओली गुरु पूर्ण करे,
अपनी आत्मा का उद्धार करे,
गुरु गच्छ का नाम रोशन करे,
तपस्वी चंद्र रत्न सागर सुरिस्वर,
करें वंदन हम आपको गुरूवर।।
📖 Related: भजमन राधे गोविन्दम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
करे वंदन हम आपको गुरूवर Video
करे वंदन हम आपको गुरूवर Video
गायक श्री त्रिलोक जी मोदी अहमदाबाद।
रचनाकार दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
🔶 Bhajan: Kare Vandan Hum Aapko Guruvar
🔶 Singer: Trilok Modi