करता हूँ माँ मैं वंदन भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
करता हूँ माँ मैं वंदन भजन लिरिक्स
Karta Hun Maa Main Vandan
करता हूँ माँ मैं वंदन भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज ये दुआ है मेरी रब से।
करता हूँ माँ मैं वंदन,
मुझे ज्ञान का दो दर्पण,
मेरी ज़िंदगी सँवर जाए,
मेरी ज़िंदगी सँवर जाए,
करता हूँ पुष्प अर्पण,
मुझे दे दो मैया दर्शन,
मेरा भाग्य भी निखर जाए,
मेरी ज़िंदगी सँवर जाए।।
सूरत तेरी माँ मैं तो,
दिल में रखूं बसा के,
रह ना सकूँ मैं इक पल,
चरणों से दूर जाके,
इक आस है लगा ली,
सुन ले माँ शेरावाली,
मैया तू मेरे घर आये,
मैया तू मेरे घर आये,
करता हूँ माँ मै वंदन।।
धरती के कण कण में है,
मैया तेरा बसेरा,
हर भक्त की जुबां पे,
मैया है नाम तेरा,
करता हूँ मैं नमन माँ,
पावन करो ये मन माँ,
दिन भक्ति में गुजर जाए,
दिन भक्ति में गुजर जाए,
करता हूँ माँ मै वंदन।।
दर दर की ठोकर खाके,
तेरी शरण मैं आया,
अब तो करो माँ प्रेम की,
हम पर निर्मल छाया,
करता हूँ मैं समर्पण,
निश्छल हो माँ मेरा मन,
जीवन मेरा सुधर जाए,
जीवन मेरा सुधर जाए,
करता हूँ माँ मै वंदन।।
करता हूँ माँ मैं वंदन,
मुझे ज्ञान का दो दर्पण,
मेरी ज़िंदगी सँवर जाए,
मेरी ज़िंदगी सँवर जाए,
करता हूँ पुष्प अर्पण,
मुझे दे दो मैया दर्शन,
मेरा भाग्य भी निखर जाए,
मेरी ज़िंदगी सँवर जाए।।
Singer Mukesh Kumar Meena
करता हूँ माँ मैं वंदन भजन Video
करता हूँ माँ मैं वंदन भजन Video
📖 Related: मेरी नैया पार लगेगी माँ खड़ी है तू उस पार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs