करुणानिधि कृपा करके अवतार लीजिये Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
करुणानिधि कृपा करके अवतार लीजिये लिरिक्स
Karunanidhi Kripa Karke Avtar Lijiye
करुणानिधि कृपा करके अवतार लीजिये लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज मिलती है जिंदगी में।
करुणानिधि कृपा करके,
अवतार लीजिये,
भक्तों पे अपने इतना सा,
उपकार कीजिये।।
माथे पे फिर वही मुकुट,
घुघराले बाल हों,
फिर से वो मोर पंखी सिर पे,
धार लीजिये,
करुणानिधि कृपा करकें,
अवतार लीजिये।।
रंग श्याम हो तुम्हारा,
गुलाबी से गाल हों,
आंखों में तिरछा काजल,
फिर से डार लीजिये,
करुणानिधि कृपा करकें,
अवतार लीजिये।।
पिताम्बरों का फिर वही,
तन पे लिबास हो,
होठों पे वो ही प्यारी,
मुरली धार लीजिये,
करुणानिधि कृपा करकें,
अवतार लीजिये।।
राजेन्द्र की श्रीकृष्ण से,
बस एक विनती है,
भक्तों को देके दर्शन प्रभु,
उद्धार दीजिये,
करुणानिधि कृपा करकें,
अवतार लीजिये।।
करुणानिधि कृपा करके,
अवतार लीजिये,
भक्तों पे अपने इतना सा,
उपकार कीजिये।।
गीतकार / गायक राजेंद्र प्रसाद सोनी।
करुणानिधि कृपा करके अवतार लीजिये Video
करुणानिधि कृपा करके अवतार लीजिये Video
📖 Related: कृष्ण कन्हैया गिरधर श्याम | Lyrics, Video | Krishna Bhajans