कथा राम जी की है कल्याणकारी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
कथा राम जी की है कल्याणकारी भजन लिरिक्स
Katha Ram Ji Ki Hai Kalyankari
कथा राम जी की है कल्याणकारी भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: तुम्हे दिल्लगी।
कथा राम जी की है कल्याणकारी,
मगर ये करेगी असर धीरे धीरे,
अहंकार मद मोह फैला जो भीतर,
उतारेगी सारा जहर धीरे धीरे,
कथा राम जी की हैं कल्याणकारी,
मगर ये करेगी असर धीरे धीरे।।
ना मौका मिलेगा कभी झंझटो से,
ना मौका मिलेगा कभी झंझटो से,
जैसे भी हो कुछ समय तो निकालो,
जनम आदमी का मिले ना मिले फिर,
चली जा रही है उमर धीरे धीरे,
कथा राम जी की हैं कल्याणकारी,
मगर ये करेगी असर धीरे धीरे।।
अगर चाहता अपना तू कल्याण प्राणी,
अगर चाहता अपना तू कल्याण प्राणी,
तो करते रहो प्रेम सभी प्राणियों से,
विनय वंदना ही अमर साधना है,
बस हिलाते रहो ये अधर धीरे धीरे,
कथा राम जी की हैं कल्याणकारी,
मगर ये करेगी असर धीरे धीरे।।
कथा राम जी की है कल्याणकारी,
मगर ये करेगी असर धीरे धीरे,
अहंकार मद मोह फैला जो भीतर,
उतारेगी सारा जहर धीरे धीरे,
कथा राम जी की हैं कल्याणकारी,
मगर ये करेगी असर धीरे धीरे।।
स्वर पूज्य राजन जी महाराज।
कथा राम जी की है कल्याणकारी भजन Video
कथा राम जी की है कल्याणकारी भजन Video
📖 Related: जाने वाले एक संदेशा मेरी माँ से कह देना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs