खड़ा रहने दे चौखट पे तनिक मनुहार करनी है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 खड़ा रहने दे चौखट पे तनिक मनुहार करनी है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 खड़ा रहने दे चौखट पे तनिक मनुहार करनी है Video
Immerse yourself in the divine blessings of Khada Rahne De Chaukhat Pe with the soulful bhajan sung by the talented Sardar Romi Ji.
This heartfelt devotional song, penned by Sardar Romi Ji, is a beautiful expression of love and devotion. Sardar Romi Ji’s emotive vocals, combined with the mesmerizing music by Baljeet Singh Chahal, will transport you to a world of spiritual bliss.
Let the divine energy fill your heart with peace, love, and devotion as you listen to this soul-stirring bhajan.
खड़ा रहने दे चौखट पे तनिक मनुहार करनी है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: ना झटको जुल्फ से।
खड़ा रहने दे चौखट पे,
तनिक मनुहार करनी है,
मैं लेके आस आया हूँ,
बातें दो चार करनी है,
खडा रहने दे चौखट पे,
तनिक मनुहार करनी है।।
यही है देव कलयुग का,
यही हारे का साथी है,
सुनी चर्चा बहुत इसकी,
ये दुनिया सर झुकाती है,
मुझे दिल में छवि प्रभु की,
तनिक साकार करनी है,
खडा रहने दे चौंखट पे,
तनिक मनुहार करनी है।।
नहीं कुछ मांगना मुझको,
मैं अर्जी ये लगाऊंगा,
प्रभु मर्जी के आगे मैं,
ये अपना सर झुकाऊंगा,
मिलेगी जो कृपा प्रभु की,
मुझे स्वीकार करनी है,
खडा रहने दे चौंखट पे,
तनिक मनुहार करनी है।।
बुलाया श्याम ने मुझको,
तभी तो दर पे आया हूँ,
भरा अभिमान से अपना,
झुकाने सर में लाया हूँ,
प्रार्थना श्याम से मुझको,
यही एक बार करनी है,
खडा रहने दे चौंखट पे,
तनिक मनुहार करनी है।।
📖 Related: Sanjay Pareek Bhajan - Itna Sasta Aur Na Sauda Duniya Ke Baazar Me
रहे इनकी कृपा मुझ पे,
सदा गुणगान मैं गाऊं,
मैं महिमा श्याम की हर पल,
जमाने को है बतलाऊं,
मिले सेवा जो रोमी को,
उसे हर बार करनी है,
खडा रहने दे चौंखट पे,
तनिक मनुहार करनी है।।
खड़ा रहने दे चौखट पे,
तनिक मनुहार करनी है,
मैं लेके आस आया हूँ,
बातें दो चार करनी है,
खडा रहने दे चौखट पे,
तनिक मनुहार करनी है।।
खड़ा रहने दे चौखट पे तनिक मनुहार करनी है Video
खड़ा रहने दे चौखट पे तनिक मनुहार करनी है Video
Singer Sardar Romi Ji
► Album – Khada Rahne De Chaukhat Pe
► Song – Khada Rahne De Chaukhat Pe
► Singer – Sardar Romi Ji
► Music – Baljeet Singh Chahal
► Lyrics – Sardar Romi Ji
➤ Label – Vianet Media
➤ Sub Label – Saawariya
➤ Parent Label (Publisher) – Shubham Audio Video Private Limited