ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

खाटू बुला रहा है किरपा नहीं तो क्या है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Dec 28, 2023
खाटू बुला रहा है किरपा नहीं तो क्या है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

खाटू बुला रहा है किरपा नहीं तो क्या है लिरिक्स

Khatu Bula Raha Hai Kirpa Nahi To Kya Hai

खाटू बुला रहा है किरपा नहीं तो क्या है लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: दुनिया ने दिल दुखाया।

खाटू बुला रहा है,
किरपा नहीं तो क्या है,
अब तक निभा रहा है,
अब तक निभा रहा है,
किरपा नहीं तो क्या है,
खाटु बुला रहा है,
किरपा नहीं तो क्या है।।

कोई साथ दे या ना दे,
तूने दिया सहारा,
महसूस होता सिर पे,
बस हाथ है तुम्हारा,
अब भी फिरा रहा है,
किरपा नहीं तो क्या है,
खाटु बुला रहा है,
किरपा नहीं तो क्या है।।

कहते थे सारे मुझको,
डूबेगी मेरी नैया,
पर मुझको क्या पता था,
बन जाएगा खिवैया,
अब भी चला रहा है,
किरपा नहीं तो क्या है,
खाटु बुला रहा है,
किरपा नहीं तो क्या है।।

औकात से भी तूने,
लाखों गुना दिया है,
मिली श्याम को जो सेवा,
तेरा ये शुक्रिया है,
अब तक गवा रहा है,
किरपा नहीं तो क्या है,
खाटु बुला रहा है,
किरपा नहीं तो क्या है।।

खाटू बुला रहा है,
किरपा नहीं तो क्या है,
अब तक निभा रहा है,
अब तक निभा रहा है,
किरपा नहीं तो क्या है,
खाटु बुला रहा है,
किरपा नहीं तो क्या है।।

खाटू बुला रहा है किरपा नहीं तो क्या है Video

खाटू बुला रहा है किरपा नहीं तो क्या है Video

Singer : Sanjay Mittal
Lyrics : Shyam Agarwal
Music : Dipankar Saha
Label: Sanjay Mittal Official
Studio: C7th Studios / 90734 90734
Mix & Mastering : Kamlesh Drolia
Video & Posters: Tarun Creations

📖 Related: म्हाने बहलावो ना श्याम बाता में श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state