खाटू की गलियों में श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
खाटू की गलियों में श्याम भजन लिरिक्स
Khatu Ki Galiyon Me
खाटू की गलियों में श्याम भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: राधे राधे रटूँगा आठों याम।
तुझे हंसता मिलेगा मेरा श्याम,
खाटू की गलियों में,
जाओ जाके पुकारो जरा नाम,
खाटू की गलियो में,
आजा आजा श्याम मिलेगा,
खाटू आजा श्याम मिलेगा।।
हारे का दुनिया में भक्तों,
यही एक सहारा,
उसका साथ निभाया जिसने,
मन से श्याम पुकारा,
दुःख हरता मिलेगा मेरा श्याम,
खाटू की गलियो में,
आजा आजा श्याम मिलेगा,
खाटू आजा श्याम मिलेगा।।
बच्चा बुढा नर और नारी,
हर कोई श्याम दीवाना,
खाटू के कण कण में प्यारे,
श्याम का है ठिकाना,
वहाँ रमता मिलेगा मेरा श्याम,
खाटू की गलियो में,
आजा आजा श्याम मिलेगा,
खाटू आजा श्याम मिलेगा।।
फागुण के मेले में आते,
लाखों लाख दीवाने,
हाथों में निशान वो लेकर,
मंदिर शिखर चढ़ाने,
संग चलता मिलेगा मेरा श्याम,
खाटू की गलियो में,
आजा आजा श्याम मिलेगा,
खाटू आजा श्याम मिलेगा।।
ग्यारस को खाटू में सारे,
सेवक रात जगाते,
हर्ष कहे मस्ती में सारे,
अमृत रस बरसाते,
नाचे भक्तों के संग मेरा श्याम,
खाटू की गलियो में,
आजा आजा श्याम मिलेगा,
खाटू आजा श्याम मिलेगा।।
तुझे हंसता मिलेगा मेरा श्याम,
खाटू की गलियों में,
जाओ जाके पुकारो जरा नाम,
खाटू की गलियो में,
आजा आजा श्याम मिलेगा,
खाटू आजा श्याम मिलेगा।।
Saurabh & Keshav Madhukar
खाटू की गलियों में श्याम भजन Video
खाटू की गलियों में श्याम भजन Video
📖 Related: काबिल नहीं हूँ तेरे फिर भी रिझा रहा हूँ भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs