खाटू में बैठा प्यारा सांवरा मंद मंद मुस्काए भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 खाटू में बैठा प्यारा सांवरा मंद मंद मुस्काए भजन लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 खाटू में बैठा प्यारा सांवरा मंद मंद मुस्काए भजन Video
खाटू में बैठा प्यारा सांवरा मंद मंद मुस्काए भजन लिरिक्स
Khatu Me Baitha Pyara Sanwara Mand Mand Muskaye
खाटू में बैठा प्यारा सांवरा मंद मंद मुस्काए भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज भोली सी सूरत आँखों में।
खाटू में बैठा प्यारा सांवरा,
मंद मंद मुस्काए,
एक झलक जो देखे इसकी,
दीवाना हो जाए,
प्रेम के बदले प्रेम करे ये,
प्रेमी पे लूट जाए,
खाटू में बैठा प्यारा साँवरा,
मंद मंद मुस्काए।।
खाटू की पावन धरती का,
राजा ये कहलाए,
सारी दुनिया में बाबा,
अपनी सरकार चलाए,
हारे का ये बने सहारा,
अपना वचन निभाए,
जब जब भक्त बुलाए बाबा,
लिले चढ़ कर आए,
खाटू में बैठा प्यारा साँवरा,
मंद मंद मुस्काए।।
केसरिये बागे में सजीला,
सजधज के इतराए,
फूलों में छुप जाए कभी ये,
खुद गुलशन बन जाए,
जो भी नैन मिलाए श्याम से,
अपना चैन गंवाए,
देख के सुन्दर रूप श्याम का,
चंदा भी शर्माए,
खाटू में बैठा प्यारा साँवरा,
मंद मंद मुस्काए।।
बनो सहारा तुम हारे का,
ललित को ये समझाए,
सच्चे सीधे भक्तों की ये,
फुलवारी महकाए,
है यारो का यार सांवरा,
यारी खूब निभाए,
कोई भी छल इस छलिये के,
आगे ना चल पाए,
खाटू में बैठा प्यारा साँवरा,
मंद मंद मुस्काए।।
खाटू में बैठा प्यारा सांवरा,
मंद मंद मुस्काए,
एक झलक जो देखे इसकी,
दीवाना हो जाए,
प्रेम के बदले प्रेम करे ये,
प्रेमी पे लूट जाए,
खाटू में बैठा प्यारा साँवरा,
मंद मंद मुस्काए।।
📖 Related: जीवन की सांसें कब रुक जाए हार कर भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Singer Manish Verma
खाटू में बैठा प्यारा सांवरा मंद मंद मुस्काए भजन Video
खाटू में बैठा प्यारा सांवरा मंद मंद मुस्काए भजन Video