खाटू तू आकर देख यहाँ सच्ची अदालत है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
खाटू तू आकर देख यहाँ सच्ची अदालत है लिरिक्स
Khatu Tu Aakar Dekh Yahan Sacchi Adalat Hai
खाटू तू आकर देख यहाँ सच्ची अदालत है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: बाबुल का ये।
खाटू तू आकर देख,
यहाँ सच्ची अदालत है,
श्याम अपने भक्तो की,
खुद करता वकालत है।।
पापी का दिल धड़के,
जब नज़रें मिलती है,
पापी भी तर जाए,
जो माने गलती है,
होता सपर्पण तो,
बा इज्जत जमानत है,
श्याम अपने भक्तो की,
खुद करता वकालत है।।
जग की अदालत में,
अँधा कानून चले,
रिश्वत के दम पे वहां,
हाँ होते कई फैसले,
न्याय खरा इनका,
नहीं कोई मिलावट है,
श्याम अपने भक्तो की,
खुद करता वकालत है।।
अर्जी की पेशी यहाँ,
दुखियारे करते है,
बिगड़े मुक़दमे भी,
इस दर पे संवरते है,
बिट्टू शरण आजा,
बाबा करता हिफाजत है,
श्याम अपने भक्तो की,
खुद करता वकालत है।।
खाटू तू आकर देख,
यहाँ सच्ची अदालत है,
श्याम अपने भक्तो की,
खुद करता वकालत है।।
Abhishek Sharma (Bittu)
खाटू तू आकर देख यहाँ सच्ची अदालत है Video
खाटू तू आकर देख यहाँ सच्ची अदालत है Video
📖 Related: श्याम बाबा के दर जाउंगी | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans