खाटू वाले श्याम हमारे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
खाटू वाले श्याम हमारे भजन लिरिक्स
Khatu Wale Shyam Hamare Bhajan
खाटू वाले श्याम हमारे भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: हँसता हुआ नूरानी चेहरा।
खाटू वाले श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,
गिरते हुए को,
पल में संभाले तू,
सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे।।
जिसने भी चौखट पे अर्जी लगाई,
पल भर में बाबा ने कर ली सुनाई,
तेरी महिमा तू ही जाने,
हम तो हो गए तेरे दीवाने,
रखना तू हम पर दया,
खाटू वालें श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,
गिरते हुए को,
पल में संभाले तू,
सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे।।
श्याम तेरे भक्तों को तेरा सहारा,
तेरे भरोसे ही चलता गुजारा,
सबकी नैया तेरे हवाले,
गहरे भंवर से तू ही निकाले,
खाते है तेरा दिया,
खाटू वालें श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,
गिरते हुए को,
पल में संभाले तू,
सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे।।
सांवरे की घर घर में ज्योत जले है,
लाखों दिलों में तेरी भक्ति पले है,
सांचा जग में नाम तिहारा,
हर्ष हमेशा देना सहारा,
हमको ना देना भुला,
खाटू वालें श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,
गिरते हुए को,
पल में संभाले तू,
सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे।।
खाटू वाले श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,
गिरते हुए को,
पल में संभाले तू,
सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे।।
खाटू वाले श्याम हमारे भजन Video
खाटू वाले श्याम हमारे भजन Video
📖 Related: बड़ी दूर से मैं आया तेरे द्वार Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs