Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

किस्मत में जो नहीं था वो पाया है श्याम से Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 26, 2024
किस्मत में जो नहीं था वो पाया है श्याम से Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

किस्मत में जो नहीं था वो पाया है श्याम से लिरिक्स

Kismat Me Jo Nahi Tha Wo Paya Hai Shyam Se

किस्मत में जो नहीं था वो पाया है श्याम से लिरिक्स (हिन्दी)

किस्मत में जो नहीं था,
वो पाया है श्याम से।

दोहा कलमकार है वो ऐसा,
जो आँखें मीच लिखता है,
किस्मत में जो ना हो,
वो वही चीज लिखता है।
जिन्हे मिलती है ठोकर,
जहां के लोगों से,
उन्हें मेरा श्याम अपना,
दिल अजीज लिखता है।

कहता हूँ गर्व से मैं,
कहता हूँ शान से,
किस्मत में जो नहीं था,
वो पाया है श्याम से,
किस्मत में जो नही था,
वो पाया है श्याम से।।

हाथों से लिख दी श्याम ने,
खुद जिसकी दास्ताँ,
जीवन सफर में उसका फिर,
कोई रोके ना रास्ता,
मंजिल भी मिल रही है,
कितने आराम से,
किस्मत में जो नही था,
वो पाया है श्याम से।।

ना ही अहम है धन का,
ना रुतबे का है गुरुर,
फिर भी जमाना कह रहा,
मुझपे चढ़ा सुरूर,
ये बेखुदी है मुझको,
भजनों के जाम से,
किस्मत में जो नही था,
वो पाया है श्याम से।।

ना जानू मैं कला कोई,
ना मुझमे है हुनर,
सब खेल मेरे श्याम के,
सब इसका ही असर,
सोनू ना अपने दम से,
ना अपने काम से,
किस्मत में जो नही था,
वो पाया है श्याम से।।

कहता हूँ गर्व से मैं,
कहता हूँ शान से,
किस्मत में जो नही था,
वो पाया है श्याम से,
किस्मत में जो नही था,
वो पाया है श्याम से।।

📖 Related: मेरे मुरली मनोहर पिया चुरा दिल मेरा लिया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

किस्मत में जो नहीं था वो पाया है श्याम से Video

किस्मत में जो नहीं था वो पाया है श्याम से Video

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state