Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

कोई लाख करे कितना जतन रे होनी सदा ही होवे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Mar 1, 2024
कोई लाख करे कितना जतन रे होनी सदा ही होवे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

कोई लाख करे कितना जतन रे होनी सदा ही होवे लिरिक्स

Koi Lakh Kare Kitna Jatan Re Honi Sada Hi Hove

कोई लाख करे कितना जतन रे होनी सदा ही होवे लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: म्हारो श्याम बसे खाटू माहि।

कोई लाख करे कितना जतन रे,
होनी सदा ही होवे,
होनी बड़ी प्रबल है प्यारे,
टाले ना टले,
कोईं लाख करे कितना जतन रे।।

होनी का कहर तो एक दिन,
अर्जुन पे जब टुटा,
गांडीव के रहते उसको,
भीलों ने झट लुटा,
ओ सुनियो रे,
गांडीव के रहते उसको,
भीलों ने झट लुटा,
होनी के आगे एक ना,
किसी की चले,
कोईं लाख करे कितना जतन रे,
होनी सदा ही होवे,
होनी बड़ी प्रबल है प्यारे,
टाले ना टले,
कोईं लाख करे कितना जतन रे।।

होनी के वश में होकर,
कैकई ने हठ पकड़ी,
रघुवर को वन में भेजा,
मन ही मन वो अकड़ी,
ओ सुनियो रे,
रघुवर को वन में भेजा,
मन ही मन वो अकड़ी,
दशरथ को खोकर रानी,
हाथों को मले,
कोईं लाख करे कितना जतन रे,
होनी सदा ही होवे,
होनी बड़ी प्रबल है प्यारे,
टाले ना टले,
कोईं लाख करे कितना जतन रे।।

होनी के कहर ने भक्तो,
श्रवण को ना छोड़ा,
आया था नीर भरन को,
सरयू पे दम तोडा,
ओ सुनियो रे,
आया था नीर भरन को,
सरयू पे दम तोडा,
अंधे माँ बाप विरह की,
आग में जले,
कोईं लाख करे कितना जतन रे,
होनी सदा ही होवे,
होनी बड़ी प्रबल है प्यारे,
टाले ना टले,
कोईं लाख करे कितना जतन रे।।

📖 Related: राम राम वो रटते जाये राम की माला जपते जाये Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

होनी से कौन बचा है,
होनी जिस पर टूटे,
पांडव सब मूक खड़े थे,
कौरव अस्मत लुटे,
ओ सुनियो रे,
पांडव सब मूक खड़े थे,
कौरव अस्मत लुटे,
हर्ष कहे होनी तो होगी,
टाले ना टले,
कोईं लाख करे कितना जतन रे,
होनी सदा ही होवे,
होनी बड़ी प्रबल है प्यारे,
टाले ना टले,
कोईं लाख करे कितना जतन रे।।

कोई लाख करे कितना जतन रे,
होनी सदा ही होवे,
होनी बड़ी प्रबल है प्यारे,
टाले ना टले,
कोईं लाख करे कितना जतन रे।।

कोई लाख करे कितना जतन रे होनी सदा ही होवे Video

कोई लाख करे कितना जतन रे होनी सदा ही होवे Video

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state