कृपा करो मुझपे हे भगवन शरण तेरे मैं आया हूँ Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 कृपा करो मुझपे हे भगवन शरण तेरे मैं आया हूँ लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 कृपा करो मुझपे हे भगवन शरण तेरे मैं आया हूँ Video
कृपा करो मुझपे हे भगवन शरण तेरे मैं आया हूँ लिरिक्स
Kripa Karo Mujhe Hey Bhagwan Sharan Tere Main Aaya Hun
कृपा करो मुझपे हे भगवन शरण तेरे मैं आया हूँ लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: पकड़ लो हाथ बनवारी।
कृपा करो मुझपे हे भगवन,
शरण तेरे मैं आया हूँ,
भटकता था जो मन मेरा,
चरण सेवा मैं पाया हूँ,
कृपा करों मुझपें हे भगवन,
शरण तेरे मैं आया हूँ।।
ये सृष्टि है तेरी माया,
तेरी रचना मनुष काया,
बना लो दास हे भगवन,
बना लो दास हे भगवन,
मैं भी तो तेरा साया हूँ,
कृपा करों मुझपें हे भगवन,
शरण तेरे मैं आया हूँ।।
बुराई लाख इस तन में,
मगर बसते हो तुम मन में,
पकड़ लो हाथ अब मेरा,
पकड़ लो हाथ अब मेरा,
स्वजन से भी पराया हूँ,
कृपा करों मुझपें हे भगवन,
शरण तेरे मैं आया हूँ।।
निहारूं तेरी सूरत को,
सजाऊँ तेरी मूरत को,
सुधारूं भूल को अपने,
सुधारूं भूल को अपने,
यही फरियाद लाया हूँ,
कृपा करों मुझपें हे भगवन,
शरण तेरे मैं आया हूँ।।
कृपा करो मुझपे हे भगवन,
शरण तेरे मैं आया हूँ,
भटकता था जो मन मेरा,
चरण सेवा मैं पाया हूँ,
कृपा करों मुझपें हे भगवन,
शरण तेरे मैं आया हूँ।।
कृपा करो मुझपे हे भगवन शरण तेरे मैं आया हूँ Video
कृपा करो मुझपे हे भगवन शरण तेरे मैं आया हूँ Video
📖 Related: तेरे द्वार पे बाबा जब भी आता हूँ श्याम भजन लिरिक्स