कृष्णा रटे से तृष्णा मिटे रे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
कृष्णा रटे से तृष्णा मिटे रे भजन लिरिक्स
Krishna Rate Se Trishna Mite Re
कृष्णा रटे से तृष्णा मिटे रे भजन लिरिक्स (हिन्दी)
कृष्णा रटे से तृष्णा मिटे रे,
कृष्णा कृष्णा बोल रे,
राधा रटे से बाधा कटे रे,
राधे राधे बोल रे,
कृष्णा रटे से तृष्णा मिटें रे,
राधा रटे से बाधा कटे रे।।
ये भी देखें तृष्णा ना जाये मन से।
मन मंदिर में श्याम बसा लो,
मीरा के घनशाम बसा लो,
तन गोकुल औए मन वृन्दावन,
तन गोकुल औए मन वृन्दावन,
मन में अमृत घोल रे,
कृष्णा रटे से तृष्णा मिटें रे,
कृष्णा कृष्णा बोल रे।।
ये जग चिड़िया रेन बसेरा,
उड़ जायेगा होत सवेरा,
मन मंदिर में श्याम मिलेंगे,
मन मंदिर में श्याम मिलेंगे,
अन्तर के पट खोल रे,
कृष्णा रटे से तृष्णा मिटें रे,
कृष्णा कृष्णा बोल रे।।
प्रेम मगन हो नाम रटे जा,
राधे कृष्णा श्याम रटे जा,
कृष्ण कृपा मानव तन पायो,
कृष्ण कृपा मानव तन पायो,
ये जीवन अनमोल रे,
कृष्णा रटे से तृष्णा मिटें रे,
कृष्णा कृष्णा बोल रे।।
कृष्णा रटे से तृष्णा मिटे रे,
कृष्णा कृष्णा बोल रे,
राधा रटे से बाधा कटे रे,
राधे राधे बोल रे,
कृष्णा रटे से तृष्णा मिटें रे,
राधा रटे से बाधा कटे रे।।
Singer Mridul Krishna Ji Shastri
कृष्णा रटे से तृष्णा मिटे रे भजन Video
कृष्णा रटे से तृष्णा मिटे रे भजन Video
📖 Related: नाम लेगा जो बजरंगबली का कष्ट जीवन के सारे कटेंगे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs