क्यों बैठे हो रूठ के बाबा अब तो मान भी जाओ ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 क्यों बैठे हो रूठ के बाबा अब तो मान भी जाओ ना लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 क्यों बैठे हो रूठ के बाबा अब तो मान भी जाओ ना Video
क्यों बैठे हो रूठ के बाबा अब तो मान भी जाओ ना लिरिक्स
Kyo Baithe Ho Ruth Ke Baba Ab To Man Bhi Jao Na
क्यों बैठे हो रूठ के बाबा अब तो मान भी जाओ ना लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: कसमे वादे प्यार वफ़ा।
क्यों बैठे हो रूठ के बाबा,
अब तो मान भी जाओ ना,
भूल हुई जो इस नादां से,
उसको भूल भी जाओ ना,
क्यूँ बैठे हों रूठ के बाबा,
अब तो मान भी जाओ ना।।
जब भी कोई संकट आया,
तुमने ही तो मिटाया है,
हार गया जब कोई जगत से,
तुमने गले लगाया है,
फिर मुझसे ये कैसी दूरी,
मुझको भी अपनाओ ना,
क्यूँ बैठे हों रूठ के बाबा,
अब तो मान भी जाओ ना।।
देख देख कर राहें तेरी,
अँखिया ये भर आयी है,
आठों पहर बेचैन रहूं अब,
सही ना जाये जुदाई है,
सांसों की डोरी टूट ना जाए,
अब तो हाथ बढ़ाओ ना,
क्यूँ बैठे हों रूठ के बाबा,
अब तो मान भी जाओ ना।।
दौलत शौहरत क्या करनी जो,
चरण चाकरी मिल जाये,
मुझसा कोई राजा नही जो,
तेरी नौकरी मिल जाए,
त्यागी के तुम साथ हो बाबा,
बस इतना कह जाओ ना,
क्यूँ बैठे हों रूठ के बाबा,
अब तो मान भी जाओ ना।।
क्यों बैठे हो रूठ के बाबा,
अब तो मान भी जाओ ना,
भूल हुई जो इस नादां से,
उसको भूल भी जाओ ना,
क्यूँ बैठे हों रूठ के बाबा,
अब तो मान भी जाओ ना।।
क्यों बैठे हो रूठ के बाबा अब तो मान भी जाओ ना Video
क्यों बैठे हो रूठ के बाबा अब तो मान भी जाओ ना Video