Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

क्यों छिप के बैठते हो परदे की क्या जरुरत Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 26, 2024
क्यों छिप के बैठते हो परदे की क्या जरुरत Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

क्यों छिप के बैठते हो परदे की क्या जरुरत लिरिक्स

Kyo Chip Ke Baithte Ho Parde Ki Kya Jarurat

क्यों छिप के बैठते हो परदे की क्या जरुरत लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: दुनिया ने दिल दुखाया।

क्यों छिप के बैठते हो,
परदे की क्या जरुरत,
भक्तों को यूँ सताने की,
भक्तों को यूँ सताने की,
अच्छी नहीं है आदत,
क्यो छिप के बैठते हो,
परदे की क्या जरुरत।।

माना की मुरली वाले,
बांकी तेरी अदा है,
तेरी सांवरी छवि पे,
सारा ये जग फ़िदा है,
लेकिन हो कारे कारे,
लेकिन हो कारे कारे,
ये भी तो है हकीकत,
क्यो छिप के बैठते हो,
परदे की क्या जरुरत।।

टेढ़ी तेरी छवि है,
तिरछी है तेरी आँखे,
टेढ़ा मुकुट है सर पे,
टेढ़ी है तेरी बातें,
करते हो तुम क्यों सांवरे,
करते हो तुम क्यों सांवरे,
भक्तों से ये शरारत,
क्यो छिप के बैठते हो,
परदे की क्या जरुरत।।

हमको बुला के मोहन,
क्यों परदा कर लिया है,
हम गैर तो नहीं है,
हमने भी दिल दिया है,
देखूं मिला के नजरें,
देखूं मिला के नजरें,
दे दो जरा इजाजत,
क्यो छिप के बैठते हो,
परदे की क्या जरुरत।।

दिलदार तेरी यारी,
हमको जहां से प्यारी,
तेरी सांवरी सलोनी,
सूरत पे रोमी वारि,
परदा जरा हटा दो,
परदा जरा हटा दो,
कर दो प्रभु इनायत,
क्यो छिप के बैठते हो,
परदे की क्या जरुरत।।

क्यों छिप के बैठते हो,
परदे की क्या जरुरत,
भक्तों को यूँ सताने की,
भक्तों को यूँ सताने की,
अच्छी नहीं है आदत,
क्यो छिप के बैठते हो,
परदे की क्या जरुरत।।

📖 Related: कुण जाणे या माया श्याम की अजब निराली रे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

क्यों छिप के बैठते हो परदे की क्या जरुरत Video

क्यों छिप के बैठते हो परदे की क्या जरुरत Video

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state