क्यों घबराए श्याम के होते क्यों मन ही मन रोता है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 क्यों घबराए श्याम के होते क्यों मन ही मन रोता है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 क्यों घबराए श्याम के होते क्यों मन ही मन रोता है Video
क्यों घबराए श्याम के होते क्यों मन ही मन रोता है लिरिक्स
Kyo Ghabraye Shyam Ke Hote
क्यों घबराए श्याम के होते क्यों मन ही मन रोता है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: कसमे वादे प्यार।
क्यों घबराए श्याम के होते,
क्यों मन ही मन रोता है,
साँवरिये का प्रेमी होकर,
क्यों तू धीरज खोता है,
क्यूँ घबराए श्याम के होते,
क्यूँ मन ही मन रोता है।।
आया समय भी कट जाएगा,
थोड़ा सा तो धीरज धर,
काहे घबराता है पगले,
तेरे साथ ये लीलाधर,
हर अंधियारी रात के आगे,
नया सवेरा होता है,
क्यूँ घबराए श्याम के होते,
क्यूँ मन ही मन रोता है।।
श्याम की लीला वो ही जाने,
तेरे बस की बात नही,
इसकी रजा को समझ सके तू,
उतनी तेरी औकात नही,
इतना समझ ले श्याम राज में,
सब कुछ अच्छा होता है,
क्यूँ घबराए श्याम के होते,
क्यूँ मन ही मन रोता है।।
दर्शन होंगे बिन मन्दिर के,
मन की आंखे खोल जरा,
अब तो हार गए हम बाबा,
इक बार हार के बोल जरा,
राजा रख विश्वास श्याम का,
श्याम जो चाहे वो होता है,
क्यूँ घबराए श्याम के होते,
क्यूँ मन ही मन रोता है।।
क्यों घबराए श्याम के होते,
क्यों मन ही मन रोता है,
साँवरिये का प्रेमी होकर,
क्यों तू धीरज खोता है,
क्यूँ घबराए श्याम के होते,
क्यूँ मन ही मन रोता है।।
क्यों घबराए श्याम के होते क्यों मन ही मन रोता है Video
क्यों घबराए श्याम के होते क्यों मन ही मन रोता है Video
📖 Related: प्यारो घणो लागे ओ बिशनोईया म्हाने मारवाड़ रो वास Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Bhajan Title : DHEERAJ || धीरज || RAJA PUROHIT
Voice : Raja Purohit
Lyrics : Raja Purohit
Music : Manish Sharma Jaipur
Mix and Master : Divine Soul Production