ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

लाल लंगोटे वाला भक्तों का रखवाला Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 12, 2024
लाल लंगोटे वाला भक्तों का रखवाला Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

लाल लंगोटे वाला भक्तों का रखवाला लिरिक्स

Lal Langote Wala Bhakto Ka Rakhwala

लाल लंगोटे वाला भक्तों का रखवाला लिरिक्स (हिन्दी)

लाल लंगोटे वाला,
भक्तों का रखवाला,
हम तेरी शरण है आए,
कर दो दया दर्शन की तो,
फिर जीवन सफल हो जाए,
लाल लंगोटें वाला,
भक्तों का रखवाला।।

शिव शंकर के अवतारी,
माता अंजनी दुलारे,
राम नाम की धुन में,
हरदम रहते हो मतवारे,
तेरे जैसा राम भक्त,
कोई और नज़र ना आए,
लाल लंगोटें वाला,
भक्तों का रखवाला।।

कितने ही भक्तों के तुमने,
बिगड़े काम बनाए,
कितनो की लज्जा राखी,
कितनो के प्राण बचाए,
तेरी दया से तुलसीदास ने,
राम के दर्शन पाए,
लाल लंगोटें वाला,
भक्तों का रखवाला।।

तेरी महिमा बड़ी निराली,
कोई ना पार है पाया,
सुनकर तेरी महिमा स्वामी,
मैं भी शरण में आया,
मेरी नैया तेरे हवाले,
तू ही पार लगाए,
लाल लंगोटें वाला,
भक्तों का रखवाला।।

मुझको अपना दास समझकर,
इतनी दया तो कर दो,
निशदिन तेरे दर्शन पाऊं,
इतना मुझको वर दो,
ताराचंद है शरण है तेरी,
आया आस लगा के,
लाल लंगोटें वाला,
भक्तों का रखवाला।।

लाल लंगोटे वाला,
भक्तों का रखवाला,
हम तेरी शरण है आए,
कर दो दया दर्शन की तो,
फिर जीवन सफल हो जाए,
लाल लंगोटें वाला,
भक्तों का रखवाला।।

लाल लंगोटे वाला भक्तों का रखवाला Video

लाल लंगोटे वाला भक्तों का रखवाला Video

📖 Related: ले लो ले लो लाल चुनरिया | Lyrics, Video | Durga Bhajans

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state