लायक बना दे मुझको मैं तेरे काम आऊँ भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 लायक बना दे मुझको मैं तेरे काम आऊँ भजन लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 लायक बना दे मुझको मैं तेरे काम आऊँ भजन Video
लायक बना दे मुझको मैं तेरे काम आऊँ भजन लिरिक्स
Layak Bana De Mujhko Main Tere Kaam Aaun
लायक बना दे मुझको मैं तेरे काम आऊँ भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज मेरा आपकी कृपा से।
लायक बना दे मुझको,
मैं तेरे काम आऊँ,
सेवा में तेरी अपनी,
जीवन ये मैं बिताऊँ,
लायक बना दे मुझकों,
मैं तेरे काम आऊँ।।
नित रोज उठके तुझको,
हाथों से मैं सजाऊँ,
हर अंग तेरा महके,
इत्रों से नहलाऊं,
पहना के तुझको बागा,
बनड़ा तुझे बनाऊँ,
सेवा में तेरी अपनी,
जीवन ये मैं बिताऊँ,
लायक बना दे मुझकों,
मैं तेरे काम आऊँ।।
गाकर भजन ये मीठे,
तुझे श्याम मैं रिझाऊं,
दिल में है भाव जो भी,
सब आज मैं सुनाऊं,
तुझे अपना मानकर ही,
मैं तुझमे रम जाऊं,
सेवा में तेरी अपनी,
जीवन ये मैं बिताऊँ,
लायक बना दे मुझकों,
मैं तेरे काम आऊँ।।
कहती है दुनिया तुझको,
हारे का तू सहारा,
मैने भी आज़माया,
तुमसा ना कोई प्यारा,
जब आखरी हो साँसे,
खाटू में मैं समाऊँ,
सेवा में तेरी अपनी,
जीवन ये मैं बिताऊँ,
लायक बना दे मुझकों,
मैं तेरे काम आऊँ।।
इतनी कृपा तू रखना,
खाटू ना तेरा छुटे,
अपने कुणाल से तू,
बाबा कभी न रूठे,
हरदम कृपा का तेरी,
गुणगान यूँ ही गाऊँ,
सेवा में तेरी अपनी,
जीवन ये मैं बिताऊँ,
लायक बना दे मुझकों,
मैं तेरे काम आऊँ।।
लायक बना दे मुझको,
मैं तेरे काम आऊँ,
सेवा में तेरी अपनी,
जीवन ये मैं बिताऊँ,
लायक बना दे मुझकों,
मैं तेरे काम आऊँ।।
📖 Related: देखो री रावलियो जोगी द्वारे तुम्हारे आयो री Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Singer Kunal Bathwal
लायक बना दे मुझको मैं तेरे काम आऊँ भजन Video
लायक बना दे मुझको मैं तेरे काम आऊँ भजन Video