Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

माँ अम्बे हर साल यूँ ही घर मेरे आते रहना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 9, 2024
माँ अम्बे हर साल यूँ ही घर मेरे आते रहना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

माँ अम्बे हर साल यूँ ही घर मेरे आते रहना लिरिक्स

Maa Ambe Har Saal Yuhi Ghar Mere Aate Rehna

माँ अम्बे हर साल यूँ ही घर मेरे आते रहना लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज जाते हो परदेस।

माँ अम्बे हर साल यूँ ही,
घर मेरे आते रहना,
नवरातो में यूँ ही सदा,
सुख बरसाते रहना।।

आपके आने से ही मैया,
मन पावन हो जाता है,
आपके मंदिर से ही मैया,
घर आँगन हो जाता है,
सिंह सवारी जब आती हो,
लेके खुशी के रंग आती हो,
प्यार की मूरत हो मैया,
प्यार लुटाते रहना,
माँ अम्बे हर साल यूं ही,
घर मेरे आते रहना।।

जब से तुम्हारे चरण पडे है,
मेरे भाग्य की चौखट पे,
तबसे मेहरबान है मां लक्ष्मी,
हरपल मेरी किस्मत पे,
मंगल ही मंगल है मैया,
जबसे मिली है आपकी सेवा,
अपना आशीर्वाद हमेशा,
हम पे लुटाते रहना,
माँ अम्बे हर साल यूं ही,
घर मेरे आते रहना।।

सफल हुए है कारज सारे,
कोई काम नहीं जीवन में,
हमको हमेशा बांधे रखना,
अपने प्रेम के बंधन में,
मैया यूँ ही निभाते रहना,
नाता यूँ ही निभाते रहना,
दर्शन दीवानी अखियों को,
दरस दीखाते रहना,
माँ अम्बे हर साल यूं ही,
घर मेरे आते रहना।।

माँ अम्बे हर साल यूँ ही,
घर मेरे आते रहना,
नवरातो में यूँ ही सदा,
सुख बरसाते रहना।।

गायक मुकेश कुमार मीणा।

माँ अम्बे हर साल यूँ ही घर मेरे आते रहना Video

माँ अम्बे हर साल यूँ ही घर मेरे आते रहना Video

📖 Related: बरसात रहमत उसपे हो गई राधा रानी जिसके भी साथ हो गई Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state