माँ बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
माँ बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ लिरिक्स
Maa Bala Sundari Ne Rakha Sar Pe Hath
माँ बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ लिरिक्स (हिन्दी)
माँ बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया,
जग की दाती ने रखा सर पे हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया।।
त्रिलोकपुर का देख नजारा,
मैया का मन्दिर बड़ा प्यारा,
जहाँ कृपा की होती बरसात,
देखो मैं मालामाल हो गया।।
काम मेरा रोके ना रुकता,
मैया के चरणो में जब मैं झुकता,
सदा रखना दया का हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया।।
मैया पे विश्वास तू रख ले,
जय माँ जय माँ नाम तू जपले,
मैया बदलेगी तेरे हालात,
देखो मैं मालामाल हो गया।।
मैया सब पे कृपा करना,
सबके ही भण्डारे भरना,
सुन लो सिंगला की इतनी सी बात,
ये सेवक तो निहाल हो गया।।
माँ बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया,
जग की दाती ने रखा सर पे हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया।।
गायक दिनेश सिंगला।
माँ बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ Video
माँ बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ Video
https://www.youtube.com/watch?v=I-XGMWsEbHM
📖 Related: सारा जग है प्रीत पराई माँ का चरण सुखधाम Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs