Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

माँ काँगड़े वाली तुझे नमन भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 27, 2024
माँ काँगड़े वाली तुझे नमन भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

माँ काँगड़े वाली तुझे नमन भजन लिरिक्स

Maa Kangra Wali Tujhe Naman

माँ काँगड़े वाली तुझे नमन भजन लिरिक्स (हिन्दी)

माँ काँगड़े वाली तुझे नमन,

दोहा ऊपर अद्भुत छटा बिखेरे,
धोला धार बर्फानी,
नीचे घाटी मात बिराजे,
नगर कोट महारानी।
दीन जनन के सर पर मैया,
दया की चादर तानी,
महिमा कैसे बखाने ये लख्खा,
मूढ़ मति अज्ञानी।
बर्फ का पर्वत करे रखवाली,
और बिच माँ तेरा द्वारा,
चम चम चमके भवन सुनहरा,
लगता है बड़ा प्यारा।
खुल गई मेरी किस्मत माता,
हो गया दर्शन मुझको,
चुम के चौखट तेरी माता,
लख्खा लख लख,
नमन करे तुझको।

माँ काँगड़े वाली तुझे नमन,
क्या खूब सजा है तेरा भवन,
माँ काँगड़े वाली तुझें नमन।।

नगर कोट की तू महारानी,
तू शक्ति तू आद भवानी,
वेद पुराणों ने महीमा बखानी,
सबको वर देती वरदानी,
सुखदाई तेरे दर्शन,
माँ काँगड़े वाली तुझें नमन।।

धोला धार पर्वत का पहरा,
चम चम चमके भवन सुनहरा,
मनोकामना पूरी होती,
जो भी ध्यान धरे माँ तेरा,
संकट काटे तेरा भजन,
माँ काँगड़े वाली तुझें नमन।।

के के शर्मा चरणों के चाकर,
दर पे खड़े है शीश झुककर,
ऐमिल जगराते की चर्चा,
सरल आज हो रही है घर घर,
गाए लख्खा महिमा होके मगन,
माँ काँगड़े वाली तुझें नमन।।

काँगड़े वाली आनंद करना,
अवगुण बहुत है ध्यान ना धरना,
भक्तजनो की विपदा हारना,
चरण धुल दे झोलियाँ भरना,
हमें लगी रहे माँ तेरी लगन,
माँ काँगड़े वाली तुझें नमन।।

माँ काँगड़े वाली तुझे नमन,
क्या खूब सजा है तेरा भवन,
माँ काँगड़े वाली तुझें नमन।bd।

📖 Related: श्री राधे नाम अपार तू रट ले राधे राधे | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

स्वर श्री लखबीर सिंह लख्खा जी।

माँ काँगड़े वाली तुझे नमन भजन Video

माँ काँगड़े वाली तुझे नमन भजन Video

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state