माँ रात को सपने में श्री बाबोसा आये Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
माँ रात को सपने में श्री बाबोसा आये लिरिक्स
Maa Raat Ko Sapne Me Shri Babosa Aaye
माँ रात को सपने में श्री बाबोसा आये लिरिक्स (हिन्दी)
माँ रात को सपने में,
श्री बाबोसा आये,
फिर प्यार से वो सर पे,
मेरे हाथ घुमाये,
माँ रात को सपने मे,
श्री बाबोसा आये।।
कल रात मैंने देखी,
उनकी प्यारी सी सूरत,
उसे देखने को माँ मेरा,
अब जी ललचाये,
माँ रात को सपने मे,
श्री बाबोसा आये।।
एक बार मुझे ले चल,
श्री बाबोसा के दर पे,
ये सपना सच हो जाये,
मुझे दर पर जो जाये,
माँ रात को सपने मे,
श्री बाबोसा आये।।
ओ मैया मेरी सुनले,
कल रात का नजारा,
सिरहाने वो खड़ा था,
माँ छगनी का दुलारा,
सर पे मुकुट था जिनके,
हाथो में घोटा धारे,
देखा है जबसे उनको,
ये नैन हुए मतवारे,
एकटक निहार रहे थे,
उनको ये मेरे नैन,
अब दर्श बिना उनके,
मुझे आये न चैन,
माँ रात को सपने मे,
श्री बाबोसा आये।।
माँ रात को सपने में,
श्री बाबोसा आये,
फिर प्यार से वो सर पे,
मेरे हाथ घुमाये,
माँ रात को सपने मे,
श्री बाबोसा आये।।
गायक श्री दीपक मलोहत्रा।
लेखक दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
नागदा जक्शन म.प्र. 9907023365
माँ रात को सपने में श्री बाबोसा आये Video
माँ रात को सपने में श्री बाबोसा आये Video
📖 Related: थारी जगमग ज्योता जागती मां गांव आवरा वाली Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs