महादेव से कोई प्यारा नहीं है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
महादेव से कोई प्यारा नहीं है भजन लिरिक्स
Mahadev Se Koi Pyara Nahi Hai
महादेव से कोई प्यारा नहीं है भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: नहीं चाहिए दिल।
महादेव से कोई प्यारा नहीं है,
बिना इनके जग में,
बिना इनके जग में,
गुजारा नहीं है,
महादेव से कोई प्यारा नहीं हैं,
महादेव से कोई प्यारा नहीं हैं।।
जब तक ये चाहेंगे,
सांसे चलेगी,
जीवन में खुशियों की,
कलियाँ खिलेंगी,
इसमें में कोई वश,
इसमें में कोई वश,
हमारा नहीं है,
महादेव से कोई प्यारा नहीं हैं,
महादेव से कोई प्यारा नहीं हैं।।
इन्होने सारी,
श्रष्टि रची है,
इन्ही से ही सारी,
दुनिया सजी है,
बिना इनके दूजा,
बिना इनके दूजा,
सहारा नहीं है,
महादेव से कोई प्यारा नहीं हैं,
महादेव से कोई प्यारा नहीं हैं।।
हमें जो मिला है,
इन्ही ने दिया है,
हमने नहीं कुछ,
इसमें किया है,
कहीं से कुछ हमने,
कहीं से कुछ हमने,
उतारा नहीं है,
महादेव से कोई प्यारा नहीं हैं,
महादेव से कोई प्यारा नहीं हैं।।
महादेव से कोई प्यारा नहीं है,
बिना इनके जग में,
बिना इनके जग में,
गुजारा नहीं है,
महादेव से कोई प्यारा नहीं हैं,
महादेव से कोई प्यारा नहीं हैं।।
महादेव से कोई प्यारा नहीं है भजन Video
महादेव से कोई प्यारा नहीं है भजन Video
📖 Related: माँ के धाम भगता दौड़ दाड़ | Lyrics, Video | Durga Bhajans