महाकाल की बेटी देखो मेरी नर्मदा माई है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 महाकाल की बेटी देखो मेरी नर्मदा माई है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 महाकाल की बेटी देखो मेरी नर्मदा माई है Video
महाकाल की बेटी देखो मेरी नर्मदा माई है लिरिक्स
Mahakal Ki Beti Dekho Meri Narmada Maai Hai
महाकाल की बेटी देखो मेरी नर्मदा माई है लिरिक्स (हिन्दी)
कलकल कलकल कलकल बहती,
अमरकण्ठ से आई है,
महाकाल की बेटी देखो,
मेरी नर्मदा माई है,
महाकाल की बेटी देखों,
मेरी नर्मदा माई है।।
शिव की परम देवी हो कन्या,
अमरकण्ठ निवासिनी धन्या,
बिन पतवार भवर में नैया,
अब तो दर्शन दे दो मैया,
घाट घाट पर ऋषि मुनियों ने,
जिसकी महिमा गाई है,
महाकाल की बेटी देखों,
मेरी नर्मदा माई है।।
कालचक्र ने दिया है घेरा,
एक सहारा मुझको तेरा,
तुम भक्तन की भक्त तुम्हारे,
दया करो माँ हम है वारे,
तेरे चरणों की भक्ति में बस,
निर्मलता ही पाई है,
महाकाल की बेटी देखों,
मेरी नर्मदा माई है।।
जा पर कृपा तुम्हारी होई,
ता पर कृपा करे सब कोई,
पवित्र होने तट पर तेरे,
ये दुनिया सब आई है,
महाकाल की बेटी देखों,
मेरी नर्मदा माई है।।
कलकल कलकल कलकल बहती,
अमरकण्ठ से आई है,
महाकाल की बेटी देखो,
मेरी नर्मदा माई है,
महाकाल की बेटी देखों,
मेरी नर्मदा माई है।।
महाकाल की बेटी देखो मेरी नर्मदा माई है Video
महाकाल की बेटी देखो मेरी नर्मदा माई है Video
📖 Related: हम तो दीवाने मुरलिया के अजा अजा रे लाल यसोदा के Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs