मैं हर ग्यारस को आऊं तेरे दरबार सांवरे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 मैं हर ग्यारस को आऊं तेरे दरबार सांवरे लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 मैं हर ग्यारस को आऊं तेरे दरबार सांवरे Video
“Daarbar” is a soul-stirring devotional composition brought to life by Dharnidhar Dadhich. Written by Ravi Fauji, the lyrics convey a deep sense of spiritual reverence. The music, crafted at Shree Studio, adds an enchanting touch, while the video and creative elements by Shree Creations enhance its visual appeal.
With gratitude extended to Shree Shyam Mandir Alambazar, this bhajan is a tribute to devotion and divinity, presented under the Sci Bhajan Official label.
मैं हर ग्यारस को आऊं तेरे दरबार सांवरे लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: दिल दीवाने का डोला।
तूने इतना दिया है मुझको,
हर बार सांवरे,
मैं हर ग्यारस को आऊं,
तेरे दरबार सांवरे।।
तेरे नाम का महल खजाना,
अब तक है मैंने कमाया,
जब भी घबराता हूं मैं,
तू दौड़ा दौड़ा आया,
अब होता रहे बस तेरा,
अब होता रहे बस तेरा,
दीदार सांवरे,
मै हर ग्यारस को आऊँ,
तेरे दरबार सांवरे।।
मैं खर्च नहीं कर पाता,
तू देता है हर बारी,
तू बात ना माने मेरी,
मैं मना करूं सौ बारी,
मेरे जैसे पागल को,
मेरे जैसे पागल को,
किया स्वीकार सांवरे,
मै हर ग्यारस को आऊँ,
तेरे दरबार सांवरे।।
एक वादा कर ले मुझसे,
हर बार बुलाते रहना,
मैं हूं कठपुतली तेरी,
तू यूं ही नचाते रहना,
रवि फौजी रहेगा,
रवी फौजी रहेगा,
कर्जदार सांवरे,
मै हर ग्यारस को आऊँ,
तेरे दरबार सांवरे।।
तूने इतना दिया है मुझको,
हर बार सांवरे,
मैं हर ग्यारस को आऊं,
तेरे दरबार सांवरे।।
मैं हर ग्यारस को आऊं तेरे दरबार सांवरे Video
मैं हर ग्यारस को आऊं तेरे दरबार सांवरे Video
📖 Related: माता श्रीयादे लिनो हरि नाम आवड़ा के पास खड़ी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
➤ Title: Daarbar | दरबार
➤ Singer: Dharnidhar Dadhich
➤ Lyrics: Ravi Fauji
➤ Music & Studio: Shree Studio
➤ Video & Poster: Shree Creations
➤ Special Thanks: Shree Shyam Mandir Alambazar
➤ Copyright: Sci Bhajan Official
➤ Label: Sci