ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

मैं शिव का हूँ शिव मेरे है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 11, 2024
मैं शिव का हूँ शिव मेरे है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

मैं शिव का हूँ शिव मेरे है भजन लिरिक्स

Main Shiv Ka Hu Shiv Mere Hai

मैं शिव का हूँ शिव मेरे है भजन लिरिक्स (हिन्दी)

मैं शिव का हूँ शिव मेरे है,
मैं और क्या मांगू शंकर से,
मेरे मन में उनके डेरे है,
मैं और क्या मांगू शंकर से,
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं,
मैं और क्या मांगू शंकर से।।

मैंने बहुत बार खायी ठोकर,
गिरते को संभाला है उसने,
औकात मेरी से ऊपर ही,
कितना कुछ दे डाला उसने,
मेरे पार लगाये बेड़े है,
हर वक़्त वो नेढ़े नेढ़े है,
मेरे दिन बाबा ने फेरे है,
मैं और क्या मांगू शंकर से,
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं,
मैं और क्या मांगू शंकर से।।

मैं जबसे शिव का भक्त हुआ,
मेरे दिल से विदा हुई नफरत,
पशु पक्षियों से भी प्रेम हुआ,
मासूम सी हो गई है फितरत,
सब चेहरे उसके चेहरे है,
उसके ही अँधेरे सवेरे है,
शिव प्रेम ही मुझको घेरे है,
मैं और क्या मांगू शंकर से,
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं,
मैं और क्या मांगू शंकर से।।

भोले ने दिया है ये जीवन,
भोले के नाम पे है जीवन,
रविराज के दिल में है शंकर,
ऐसे ही नहीं चलती धड़कन,
हर सांस पे उनके पहरे है,
सब रस्ते उनपे ठहरे है,
मेरे सब दिन रात सुनहरे है,
मैं और क्या मांगू शंकर से,
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं,
मैं और क्या मांगू शंकर से।।

📖 Related: म्हारी हुंडी स्वीकारो महाराज रे सांवरा गिरधारी भजन लिरिक्स

मैं शिव का हूँ शिव मेरे है,
मैं और क्या मांगू शंकर से,
मेरे मन में उनके डेरे है,
मैं और क्या मांगू शंकर से,
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं,
मैं और क्या मांगू शंकर से।।

मैं शिव का हूँ शिव मेरे है भजन Video

मैं शिव का हूँ शिव मेरे है भजन Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state