मैं तो कीर्तन में नाचूंगा बाबा को आने दो Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 मैं तो कीर्तन में नाचूंगा बाबा को आने दो लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 मैं तो कीर्तन में नाचूंगा बाबा को आने दो Video
मैं तो कीर्तन में नाचूंगा बाबा को आने दो लिरिक्स
Main To Kirtan Me Nachunga Baba Ko Aane Do
मैं तो कीर्तन में नाचूंगा बाबा को आने दो लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज सावन को आने दो।
मैं तो कीर्तन में नाचूंगा,
बाबा को आने दो,
श्याम बाबा को आने दो।।
कीर्तन की कर लो तैयारी,
जला के ज्योत श्याम की प्यारी,
लीले की करके सवारी,
आएँगे श्याम बिहारी,
मोरछड़ी घुमाएगा,
बाबा दर्श दिखाएगा,
बाबा गले लगाएगा,
श्याम बाबा को आने दो,
श्याम बाबा को आने दो।।
बाबा को घर में बुला के,
फूलों से घर को सजा के,
मीठे मीठे भजन सुना के,
बाबा को दिल से रिझा के,
कीर्तन करवाऊंगा,
मैं ढोल बजाऊंगा,
नाचूंगा गाऊंगा,
श्याम बाबा को आने दो,
श्याम बाबा को आने दो।।
खाटू के लखदातारी,
सुन लेना अरज हमारी,
चंदू है तेरा पुजारी,
भर देना खुशियां सारी,
झोली भर जाएगा,
हारे को जिताएगा,
बाबा अपना बनाएगा,
श्याम बाबा को आने दो,
श्याम बाबा को आने दो।।
मैं तो कीर्तन में नाचूंगा,
बाबा को आने दो,
श्याम बाबा को आने दो।।
Singer Chandu Jindal
मैं तो कीर्तन में नाचूंगा बाबा को आने दो Video
मैं तो कीर्तन में नाचूंगा बाबा को आने दो Video
📖 Related: तूने पकड़ी कलाई मज़ा आ गया Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs