“मन मेरा वृन्दावन ही तो बन जाएगा” एक अत्यंत भावपूर्ण और आध्यात्मिक श्रीकृष्ण भजन है, जो भक्त के प्रेम, समर्पण और विरह को सुंदर शब्दों में व्यक्त करता है। पूनम दीदी की मधुर वाणी और हरिदासी जी की भक्ति से ओतप्रोत रचना, मन को सीधे वृंदावन की गलियों में ले जाती है। इस भजन में यह भावना है कि जब प्रभु हमारे हृदय में निवास करने लगते हैं, तो हमारा मन ही साक्षात वृंदावन बन जाता है। यदि आप श्रीकृष्ण भक्ति, ब्रज रस और प्रेममयी लिरिक्स के प्रेमी हैं, तो यह भजन आपके आत्मा को छू जाएगा। नीचे दिए गए हिंदी लिरिक्स और वीडियो के माध्यम से इस अनुपम भक्ति गीत का अनुभव करें।

मन मेरा वृन्दावन ही तो बन जाएगा लिरिक्स (हिन्दी में)

स्वर: बृजरस अनुरागी पूनम दीदी
लेखन: श्री हरिदासी जी
श्रेणी: श्रीकृष्ण भजन, वृंदावन भक्ति गीत

भजन की पहली पंक्ति:
आप मन में मेरे,
आके रहने लगो,
मन मेरा वृन्दावन,
ही तो बन जाएगा।।

मैं रहूं ना रहूं,
वृंदावन में प्रभु,
वृंदावन मेरे हृदय में,
पल पल रहे,
आपकी याद मन में,
समाई रहे,
प्रेम के अश्क आंखों से,
हरदम बहे,
ना मिले कारवां,
छोड़ दे ये जहां,
अब तो चरणों में तेरे,
जीवन जाएगा,
आप मन में मेरे,
आके रहने लगो,
मन मेरा वृंदावन,
ही तो बन जाएगा।।

आपकी टेढ़ी चितवन को,
निरखा करूं,
पद कमल आपके,
रोज चूमा करूं,
मैं जहां भी रहूं,
तेरा सुमिरन करूं,
भाव से ब्रज की,
गलियों में घूमा करूं,
सुन लो तारनतरन,
रख लो अपनी शरण,
मेरा जीवन मरण,
सब सुधर जाएगा,
आप मन में मेरे,
आके रहने लगो,
मन मेरा वृंदावन,
ही तो बन जाएगा।।

See also  नित तेरा दीदार करू इक पल में सो बार करू, मेरे नेनो में बस जाये तू बस यह इंतजार करू

ना रहे दूरियां,
हाय मजबूरियां,
है कृपानाथ मन में,
समा जाइए,
आज सीने से अपने,
लगा लीजिए,
आप आ जाइए,
कुछ तरस खाइए,
है उदासी बड़ी,
हरिदासी तेरी,
आप आएंगे तूफ़ां ये,
थम जाएगा,
आप मन में मेरे,
आके रहने लगो,
मन मेरा वृंदावन,
ही तो बन जाएगा।।

आप मन में मेरे,
आके रहने लगो,
मन मेरा वृन्दावन,
ही तो बन जाएगा।।

मन मेरा वृन्दावन ही तो बन जाएगा – भजन वीडियो

इस अत्यंत भावुक और मन को छू लेने वाले श्रीकृष्ण भजन “मन मेरा वृंदावन ही तो बन जाएगा” का वीडियो देखिए। इस भजन में भक्त का प्रभु श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम, समर्पण और आध्यात्मिक विरह झलकता है।

Explore More:
👉 More Krishna Bhajans
👉 Top Hindi Bhakti Geet

Browse all bhajans by Purnima Sadhvi

Recent Posts

कथा ये है महाराज मेरे की – Lyrics & Meaning

कथा ये है महाराज मेरे की छत्रपति संभाजी महाराज – A Prayer to Chhatrapati Sambhaji Maharaj Origin & Spiritual Essence Why This Bhajan Resonates Devotees chant this when their spirit feels tested—its powerful refrain “महाराज मेरे” is a soul’s…

Mere Satguru Ne Di Thi Davai Lyrics in Hindi & Meaning

Mere Satguru Ne Di Thi Davai: Invoking the Guru’s Liberating Wisdom This soul-stirring bhajan venerates the Satguru (True Spiritual Master) as the divine physician who dispenses the only remedy for life’s deepest sufferings. Composed by Sant Karmaveer Tufani, it…

Janm Diyo Thari Maa Dukh Dekhiyo Lyrics in Hindi & Meaning

जन्म दियो थारी माँ दुख देखियो (Maa’s Grief Upon Birthing You) This soul-stirring Chetavani Bhajan (admonitory hymn) is addressed to the Divine Mother (Maa) – a call for repentance when children forget their filial duties in the dark age…