ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

मनमोहन जिस दिन से तुमने ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 9, 2024
मनमोहन जिस दिन से तुमने ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

मनमोहन जिस दिन से तुमने ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया लिरिक्स

Manmohan Jis Din Se Tumne Braj Vrindavan Ko Chod Diya

मनमोहन जिस दिन से तुमने ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज पत्थर के सनम तुने हमसे जब।

मनमोहन जिस दिन से तुमने,
ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया,
हमने भी परदेसी लोगों से,
प्रीत लगाना छोड़ दिया,
मनमोहन जिस दिन से तुमनें,
ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया।।

ब्रज वृंदावन की गलियों में,
तुम मुरली बजाया करते थे,
मधुबन निधिवन की कुंजन में,
तुम रास रचाया करते थे,
हम भूले नहीं गुजरी बातें,
हम भूले नहीं गुजरी बातें,
तूने हमसे नाता तोड़ दिया,
मनमोहन जिस दिन से तुमनें,
ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया।।

वो चोरी चोरी चुपके से,
तेरा सूने घर में घुस जाना,
संग सखा गोप और ग्वाल बाल,
तेरा लूट लूट माखन खाना,
माखन चोरी की लीला ने,
माखन चोरी की लीला ने,
सारे संसार को मोह लिया,
मनमोहन जिस दिन से तुमनें,
ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया।।

हे यशोदा नंदन ब्रज वंदन,
एक अर्जी तुमसे लगाते है,
तस्वीर तेरी मेरे मन में बसे,
गुणगान तेरा हम गाते है,
झूठी दुनिया से राजू ने,
झूठी दुनिया से राजू ने,
भी दिल का लगाना छोड़ दिया,
मनमोहन जिस दिन से तुमनें,
ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया।।

मनमोहन जिस दिन से तुमने,
ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया,
हमने भी परदेसी लोगों से,
प्रीत लगाना छोड़ दिया,
मनमोहन जिस दिन से तुमनें,
ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया।।

📖 Related: राधा रमन हरि गोविंद जय जय | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

लेखक एवं गायक राजू बिदुआ।

मनमोहन जिस दिन से तुमने ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया Video

मनमोहन जिस दिन से तुमने ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state