Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

माता और पिता में ही भगवान है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 27, 2024
माता और पिता में ही भगवान है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

माता और पिता में ही भगवान है भजन लिरिक्स

Mata Aur Pita Me Hi Bhagwan Hai

माता और पिता में ही भगवान है भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: दूल्हे का सेहरा।

माता और पिता में ही भगवान है,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है,
मैया हमको जन्म देकर पालती,
और पिता का जीवन पर एहसान है,
माता और पिता में ही भगवान हैं,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है।।

घोलकर ममता पिलाती दूध में माता,
थामकर उंगली पिता चलना है सिखलाता,
इनके चरणों में जन्नत की बात है,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है,
माता और पिता मे ही भगवान हैं,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है।।

त्यागकर अपनी खुशी हमको हंसाते है,
खुद रहे भूखे मगर हमको खिलाते है,
इनसे बढ़कर कोई ना दयावान है,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है,
माता और पिता मे ही भगवान हैं,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है।।

हर मुसीबत से दुआ इनकी बचाती है,
हो दया इनकी तो मंजिल पास आती है,
हृदय में बस धरलो इनका ध्यान है,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है,
माता और पिता मे ही भगवान हैं,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है।।

माता और पिता में ही भगवान है,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है,
मैया हमको जन्म देकर पालती,
और पिता का जीवन पर एहसान है,
माता और पिता में ही भगवान हैं,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है।।

माता और पिता में ही भगवान है भजन Video

माता और पिता में ही भगवान है भजन Video

📖 Related: दीप जगे हर घर में हर घर में मने दीवाली | Lyrics, Video | Raam Bhajans

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state