मेरा मन जाए जहाँ रूप वहाँ तेरा हो भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 मेरा मन जाए जहाँ रूप वहाँ तेरा हो भजन लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 मेरा मन जाए जहाँ रूप वहाँ तेरा हो भजन Video
मेरा मन जाए जहाँ रूप वहाँ तेरा हो भजन लिरिक्स
Mera Man Jaye Jahan Roop Vahan Tera Ho
मेरा मन जाए जहाँ रूप वहाँ तेरा हो भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज सांवरे से मिलने का।
मेरा मन जाए जहाँ,
रूप वहाँ तेरा हो,
जहाँ हो चरण तेरे,
जहाँ हो चरण तेरे,
सर वहाँ मेरा हो,
मेरा मन जाये जहाँ,
रूप वहाँ तेरा हो।।
दास मैं तुम्हारा हूँ,
इतनी दया कर दो,
दास मैं तुम्हारा हूँ,
इतनी दया कर दो,
मेरे मन मंदिर में,
आप का बसेरा हो,
मेरा मन जाये जहाँ,
रूप वहाँ तेरा हो।।
जीवन में बुराई की,
कांटे ही उगाए है,
जीवन में बुराई की,
कांटे ही उगाए है,
दिल के किसी कोने में,
नेकी का भी डेरा हो,
मेरा मन जाये जहाँ,
रूप वहाँ तेरा हो।।
गम के महासागर से,
पार हुआ है वो ही,
गम के महासागर से,
पार हुआ है वो ही,
गजेसिंह जिसने भी,
श्याम नाम टेरा हो,
मेरा मन जाये जहाँ,
रूप वहाँ तेरा हो।।
मेरा मन जाए जहाँ,
रूप वहाँ तेरा हो,
जहाँ हो चरण तेरे,
जहाँ हो चरण तेरे,
सर वहाँ मेरा हो,
मेरा मन जाये जहाँ,
रूप वहाँ तेरा हो।।
Singer Harsh Taneja
मेरा मन जाए जहाँ रूप वहाँ तेरा हो भजन Video
मेरा मन जाए जहाँ रूप वहाँ तेरा हो भजन Video
📖 Related: जनम जनम की सेवा देना श्री चरणों में तू रख लेना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs