मेरा श्याम नज़र आये भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मेरा श्याम नज़र आये भजन लिरिक्स
Mera Shyam Nazar Aaye
मेरा श्याम नज़र आये भजन लिरिक्स (हिन्दी)
जिस और नज़र फेरुं,
मेरा श्याम नज़र आये,
बाबा छोड़ के दर तेरा,
जाएँ तो कहाँ जाएँ।।
गैरों ने तो ठुकराया,
अपने भी सभी बदले,
हम साथ चले जिनके,
वो दूर बहुत निकले,
वो दूर बहुत निकले,
तेरी ही रहम पे हूँ,
बख्शे या तो ठुकराए,
बाबा छोड़ के दर तेरा,
जाएँ तो कहाँ जाएँ।।
माना के मैं पापी हूँ,
मुझे खबर गुनाहों की,
बस इतनी सजा देना,
मुझे मेरी खताओं की,
मुझे मेरी खताओं की,
मेरा सर हो दर पे तेरे,
और सांस निकल जाए,
बाबा छोड़ के दर तेरा,
जाएँ तो कहाँ जाएँ।।
तेरे भक्तों की ऐ श्याम,
बस ये ही तमन्ना है,
तेरे नाम पे जीना है,
तेरे नाम पे मरना है,
तेरे नाम पे मरना है,
कर नज़रे कृपा की श्याम,
ये सेवक तर जाए,
बाबा छोड़ के दर तेरा,
जाएँ तो कहाँ जाएँ।।
जिस और नज़र फेरुं,
मेरा श्याम नज़र आये,
बाबा छोड़ के दर तेरा,
जाएँ तो कहाँ जाएँ।।
Singer Toshi Kaur
मेरा श्याम नज़र आये भजन Video
मेरा श्याम नज़र आये भजन Video
📖 Related: कीर्तन कराऊँ ऐसा इतिहास बना दूँँगा | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans