मेरे घर आया राजा राम जी का प्यारा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 मेरे घर आया राजा राम जी का प्यारा भजन लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 मेरे घर आया राजा राम जी का प्यारा भजन Video
मेरे घर आया राजा राम जी का प्यारा भजन लिरिक्स
Mere Ghar Aaya Raja Ram Ji Ka Pyara
मेरे घर आया राजा राम जी का प्यारा भजन लिरिक्स (हिन्दी)
आज के दिवस की मैं जाऊं बलिहारा,
मेरे घर आया राजा राम जी का प्यारा,
मेरें घर आया राजा राम जी का प्यारा।।
आँगन बंगला भवन भयो पावन,
हरिजन बैठे हरिजस गावन,
आज के दिवस की मैं जाऊं बलिहारा,
मेरें घर आया राजा राम जी का प्यारा।।
करूँ दंडवत चरण पखारूँ,
तन मन धन सब उन पर वारुं,
आज के दिवस की मैं जाऊं बलिहारा,
मेरें घर आया राजा राम जी का प्यारा।।
कथा कहे अरु अर्थ विचारे,
आप तरे औरन को तारे,
आज के दिवस की मैं जाऊं बलिहारा,
मेरें घर आया राजा राम जी का प्यारा।।
कहे रैदास मिले निज दासा,
जनम जनम के काटे पासा,
आज के दिवस की मैं जाऊं बलिहारा,
मेरें घर आया राजा राम जी का प्यारा।।
आज के दिवस की मैं जाऊं बलिहारा,
मेरे घर आया राजा राम जी का प्यारा,
मेरें घर आया राजा राम जी का प्यारा।।
स्वर श्री चित्र विचित्र जी महाराज।
मेरे घर आया राजा राम जी का प्यारा भजन Video
मेरे घर आया राजा राम जी का प्यारा भजन Video
📖 Related: बाईसा ने जीवन मेरा संवार दिया है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs