मेरे गुण अवगुण को पलड़े में ना तोलो तो अच्छा होगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 मेरे गुण अवगुण को पलड़े में ना तोलो तो अच्छा होगा लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 मेरे गुण अवगुण को पलड़े में ना तोलो तो अच्छा होगा Video
मेरे गुण अवगुण को पलड़े में ना तोलो तो अच्छा होगा लिरिक्स
Mere Gun Avgun Ko Palde Me
मेरे गुण अवगुण को पलड़े में ना तोलो तो अच्छा होगा लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: अब सौंप दिया।
मेरे गुण अवगुण को पलड़े में,
ना तोलो तो अच्छा होगा,
मेरे सिर पे गगरिया पापों की,
ना खोलो तो अच्छा होगा,
मेरे गुण अवगुण को पलडे में,
ना तोलो तो अच्छा होगा।।
कितने वादें करके भगवन,
पाया तुमसे मानव का तन,
मैंने वो निभाए है की नहीं,
ना बोलो तो अच्छा होगा,
मेरे गुण अवगुण को पलडे में,
ना तोलो तो अच्छा होगा।।
मेरे पापों मेरे पुण्यों का,
अच्छे या बुरे सब कर्मो का,
है तेरे पास हिसाब मगर,
ना जोड़ो तो अच्छा होगा,
मेरे गुण अवगुण को पलडे में,
ना तोलो तो अच्छा होगा।।
ना सेवा की ना पूजा की,
फिर भी तुमसे है आस लगी,
सोनू ये झूठा भरम सही,
ना तोड़ो तो अच्छा होगा,
मेरे गुण अवगुण को पलडे में,
ना तोलो तो अच्छा होगा।।
मेरे गुण अवगुण को पलड़े में,
ना तोलो तो अच्छा होगा,
मेरे सिर पे गगरिया पापों की,
ना खोलो तो अच्छा होगा,
मेरे गुण अवगुण को पलडे में,
ना तोलो तो अच्छा होगा।।
Saurabh & Keshav Madhukar
मेरे गुण अवगुण को पलड़े में ना तोलो तो अच्छा होगा Video
मेरे गुण अवगुण को पलड़े में ना तोलो तो अच्छा होगा Video
📖 Related: सनातन बना जगत की शान Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs