मेरे खाटू वाले का जनम दिन आया है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मेरे खाटू वाले का जनम दिन आया है लिरिक्स
Mere Khatu Wale Ka Janamdin Aaya Hai
मेरे खाटू वाले का जनम दिन आया है लिरिक्स (हिन्दी)
कार्तिक आया रे आया रे,
छाई मस्त बहार,
भगत सब नाचो रे गाओ रे,
राजी लखदातार,
श्याम जयंती आई,
सबका मन हर्षाया है,
मेरे खाटू वाले का,
जनम दिन आया है।।
दरबार सजाया सांवरिया,
क्या गजब है ढाया सांवरिया,
का रूप बनाया सांवरिया,
तेरी अजब है माया सांवरिया,
चहुँ दिशा में देखो कैसा,
आलम छाया है,
मेरे खाटु वालें का,
जनम दिन आया है।।
कुछ नजर ना आये सांवरिया,
एक तू ही भाये सांवरिया,
तेरी बांकी अदाए सांवरिया,
हमको तड़पाये सांवरिया,
भक्तो के संग मिलकर,
क्या रंग जमाया है,
मेरे खाटु वालें का,
जनम दिन आया है।।
आए तेरे दीवाने सांवरिया,
तेरे मस्ताने सांवरिया,
तेरे दर्शन पाने सांवरिया,
आए तुझे रिझाने सांवरिया,
सभी को देते आज बधाई,
भजन ये गाया है,
मेरे खाटु वालें का,
जनम दिन आया है।।
बस इतना चाहूँ सांवरिया,
तेरे गुण गाउ सांवरिया,
हो तेरा इशारा सांवरिया,
मैं तो तर जाऊं सांवरिया,
भाव चाव से दीपक,
ये उत्सव मनाया है,
मेरे खाटु वालें का,
जनम दिन आया है।।
कार्तिक आया रे आया रे,
छाई मस्त बहार,
भगत सब नाचो रे गाओ रे,
राजी लखदातार,
श्याम जयंती आई,
सबका मन हर्षाया है,
मेरे खाटू वाले का,
जनम दिन आया है।।
मेरे खाटू वाले का जनम दिन आया है Video
मेरे खाटू वाले का जनम दिन आया है Video
📖 Related: जहाँ बरसाना है वही बस जाना है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs