मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है लिरिक्स
Mere Khatu Wale Ki Sarkar Nirali Hai
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: जो राम को लाए है।
मेरे खाटू वाले की,
सरकार निराली है,
इसीलिए इनकी,
सारी दुनिया दीवानी है।।
तेरा ही टाबर हूँ,
बड़े रोब से कहता मैं,
छोटा सा सेवक हूँ,
ना पूजा जानू मैं,
बस तेरा नाम ही तो,
मेरी ज़िन्दगानी है,
इसीलिए इनकी,
सारी दुनिया दीवानी है।।
सच्चे भावों से ही,
सांवरिया रीझता है,
औकात से भी ज्यादा,
तेरे दर पर मिलता है,
हारे के सहारे की,
जयकार लगानी है,
इसीलिए इनकी,
सारी दुनिया दीवानी है।।
सांसों की माला से,
तेरा नाम रटूं हरदम,
तू ही तो मात-पिता,
और तू मेरा हमदम,
किंशुक के जीवन की,
ये सच्ची कहानी है,
इसीलिए इनकी,
सारी दुनिया दीवानी है।।
मेरे खाटू वाले की,
सरकार निराली है,
इसीलिए इनकी,
सारी दुनिया दीवानी है।।
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है Video
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है Video
Singer Kinshuk Ladla
9460275480