Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

मेरे मन की शहनाई रो रो के तुझे पुकारे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 18, 2024
मेरे मन की शहनाई रो रो के तुझे पुकारे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

मेरे मन की शहनाई रो रो के तुझे पुकारे भजन लिरिक्स

Mere Man Ki Shehnai Ro Ro Ke Tujhe Pukare

मेरे मन की शहनाई रो रो के तुझे पुकारे भजन लिरिक्स (हिन्दी)

देखे आ जाओ अब कन्हैया।

मेरे मन की शहनाई,
रो रो के तुझे पुकारे,
आजा रे कन्हैया आजा रे,
आजा रे कन्हैया आजा रे।।

कभी ये बजा करती थी,
अपनी ही धुन में,
खिलते थे फूल मेरे,
मन उपवन में,
सुर भी आज पड़े है मध्यम,
ये सारे के सारे,
सुर भी आज पड़े है मध्यम,
ये सारे के सारे,
आजा रे कन्हैया आजा रे,
आजा रे कन्हैया आजा रे।।

आज बज रही है ये तो,
जग के इशारो पे,
तुझ पर असर नहीं होगा,
इसकी पुकारों से,
कोई ख़ुशी कोई गम के,
करता इसे ईशारे,
कोई ख़ुशी कोई गम के,
करता इसे ईशारे,
आजा रे कन्हैया आजा रे,
आजा रे कन्हैया आजा रे।।

गाती रही है ये तो,
गीत बेबसी के,
गायेगी कब ये मोहन,
गीत ख़ुशी के,
बाट उडीके तेरी संजू,
हर दिन सांझ सकारे,
बाट उडीके तेरी संजू,
हर दिन सांझ सकारे,
आजा रे कन्हैया आजा रे,
आजा रे कन्हैया आजा रे।।

मेरे मन की शहनाई,
रो रो के तुझे पुकारे,
आजा रे कन्हैया आजा रे,
आजा रे कन्हैया आजा रे।।

गायक संजू शर्मा जी।
प्रेषक संजय पाटीदार।

मेरे मन की शहनाई रो रो के तुझे पुकारे भजन Video

मेरे मन की शहनाई रो रो के तुझे पुकारे भजन Video

📖 Related: जसोल नगरी मोटो धाम माजीसा रो मोटो धाम Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state