मेरे राधा रमण प्यारे राधा रमण भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मेरे राधा रमण प्यारे राधा रमण भजन लिरिक्स
Mere Radha Raman Pyare Radha Raman
मेरे राधा रमण प्यारे राधा रमण भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज जिंदगी की ना टूटे लड़ी।
हम है तेरे बस तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे,
मेरे राधा रमण,
प्यारे राधा रमण,
सदा चरणों में तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे।।
ना कोई जग की परवाह हमें,
शेष कोई भी ना चाह हमें,
रात दिन तुमको चाहते रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे,
हम है तेरे बस तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे।।
तेरी सेवा में बीते ये जीवन,
तेरी भक्ति में रंग जाए तन मन,
एक पल ना तेरे बिन रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे,
हम है तेरे बस तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे।।
फूल कलियाँ मैं चुन चुन के लाऊँ,
अपने हाथों से तुमको सजाऊँ,
लाड़ तुमको नित करते रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे,
हम है तेरे बस तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे।।
अपनी सेवा से ना दूर करना,
मानो चित्र विचित्र का कहना,
बनके पागल तुम्हारे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे,
हम है तेरे बस तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे।।
हम है तेरे बस तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे,
मेरे राधा रमण,
प्यारे राधा रमण,
सदा चरणों में तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे।।
स्वर बाबा श्री चित्र विचित्र बिहारी दास जी महाराज।
मेरे राधा रमण प्यारे राधा रमण भजन Video
मेरे राधा रमण प्यारे राधा रमण भजन Video
📖 Related: चार दिन का डेरा प्राणी जग में हमारा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs