मेरे सांवरे मेरी ले ले खबर भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मेरे सांवरे मेरी ले ले खबर भजन लिरिक्स
Mere Sanware Meri Le Le Khabar
मेरे सांवरे मेरी ले ले खबर भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: एक तू जो मिला।
तुझपे कुर्बान है मेरी सारी उमर,
मेरे सांवरे मेरी ले ले खबर,
मेरे साँवरे मेरी ले ले खबर।।
जब से आया हूँ दर पे तेरे सांवरे,
रहता हरदम लबों पे तेरा नाम रे,
नींद आती नहीं नैन आते है भर,
नींद आती नहीं नैन आते है भर,
मेरे साँवरे मेरी ले ले खबर।।
है तुमसे मोहब्बत तुम्हीं से लगन,
तुम्हें देखा नहीं व्याकुल मेरा मन,
अब तो होता नहीं मेरे दिल को सबर,
अब तो होता नहीं मेरे दिल को सबर,
मेरे साँवरे मेरी ले ले खबर।।
ढल रही है उमर थक गई है नज़र,
खत्म होने को है जिंदगी का सफर,
बंसल जाए कहां तुम्हें ढूंढे किधर,
बंसल जाए कहां तुम्हें ढूंढे किधर,
मेरे साँवरे मेरी ले ले खबर।।
तुझपे कुर्बान है मेरी सारी उमर,
मेरे सांवरे मेरी ले ले खबर,
मेरे साँवरे मेरी ले ले खबर।।
मेरे सांवरे मेरी ले ले खबर भजन Video
मेरे सांवरे मेरी ले ले खबर भजन Video
📖 Related: रमता रमता आवो देवी माँ जागण दीराऊ थारे नाम रो Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs