मेरे साथ रहते है श्री बाबोसा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मेरे साथ रहते है श्री बाबोसा भजन लिरिक्स
Mere Sath Rahte Hai Shri Babosa Bhajan
मेरे साथ रहते है श्री बाबोसा भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: बड़े अच्छे लगते है।
मेरे साथ रहते है,
श्री बाबोसा बनके साया,
मेरे संग हर दम।।
हर दिन हर पल बाबा मेरी,
झोली में खुशियां देता,
आये जो सर पे मेरे संकट,
पल भर में हर लेता,
हर संकट टलते है,
तेरे नाम से तेरे जाप से,
तेरे भजन से,
मेरे साथ रहते हैं,
श्री बाबोसा बनके साया,
मेरे संग हर दम।।
धीरे धीरे होले होले,
सर पे ये हाथ फेरे,
ऐसा लगता जन्मों से है हम,
बाबोसा संग तेरे,
प्यार सदा करते हो,
एक माँ की एक पिता की,
तरह बाबा करते तुम,
मेरे साथ रहते हैं,
श्री बाबोसा बनके साया,
मेरे संग हर दम।।
सदियों पुराना है ये रिश्ता,
मुझको तो ऐसा लागे,
तुमने इतना प्यार दिया है,
दिलबर अब क्या मांगे,
बड़े अच्छे लगते है,
ये तारे नजारे ये चंदा,
बाबा तुम,
मेरे साथ रहते हैं,
श्री बाबोसा बनके साया,
मेरे संग हर दम।।
मेरे साथ रहते है,
श्री बाबोसा बनके साया,
मेरे संग हर दम।।
गायिका दिव्यांशी बाम्बीवाल।
लेखक दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
मेरे साथ रहते है श्री बाबोसा भजन Video
मेरे साथ रहते है श्री बाबोसा भजन Video
📖 Related: मंदिर सजा के रखना ज्योति जला के रखना | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans