मेरे सांवरिया नैन जरा अब खोल भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मेरे सांवरिया नैन जरा अब खोल भजन लिरिक्स
Mere Sawariya Nain Jara Ab Khol
मेरे सांवरिया नैन जरा अब खोल भजन लिरिक्स (हिन्दी)
मेरे सांवरिया नैन जरा अब खोल,
बिकने आया दर पे तेरे,
क्या देगा तू मोल,
मेरे सावरिया नैन जरा अब खोल।।
जिसकी कोई कीमत ना हो,
कौन खरीदे उसको,
बेबस और लाचार बड़ा हूँ,
और कहूं क्या तुझको,
मैं निर्बल कमज़ोर हूँ बाबा,
हो गया डांवाडोल,
मेरे सावरिया नैन जरा अब खोल।।
तुझसे अच्छा कौन मिलेगा,
मुझको मेरा मालिक,
अगर खरीदेगी दुनिया,
मल देगी मुख पे कालिख,
अपनी हालात तुझसे कह दी,
दे दी सारी पोल,
मेरे सावरिया नैन जरा अब खोल।।
चरणों की सेवा मिल जाये,
करूं गुलामी तेरी,
अगर मैं खाली लौट गया तो,
हो बदनामी तेरी,
हर्ष तुझे महँगा लागे तो,
ले ले तू बिन मोल,
मेरे सावरिया नैन जरा अब खोल।।
मेरे सांवरिया नैन जरा अब खोल,
बिकने आया दर पे तेरे,
क्या देगा तू मोल,
मेरे सावरिया नैन जरा अब खोल।।
मेरे सांवरिया नैन जरा अब खोल भजन Video
मेरे सांवरिया नैन जरा अब खोल भजन Video
📖 Related: भीख नहीं मुझे चाहिए दो मेरा अधिकार भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs