मेरे शीश के दानी जैसा कोई नहीं भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मेरे शीश के दानी जैसा कोई नहीं भजन लिरिक्स
Mere Shish Ke Dani Jaisa Koi Nahi
मेरे शीश के दानी जैसा कोई नहीं भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: दुनिया में देव हजारों है।
दानी में सबसे बड़े दानी,
मेरे शीश के दानी जैसा कोई नहीं,
मेरे श्याम के जैसा कोई नहीं,
मेरे बाबा के जैसा कोई नहीं,
दानी में सबसे बड़े दानी,
मेरे शीश के दानी जैसा कोई नही।।
कलयुग का देव निराला है,
हारे को जिताने वाला है,
इनके लीले सा कोई नहीं,
इनके भक्तों सा कोई नहीं,
दानी में सबसे बड़े दानी,
मेरे शीश के दानी जैसा कोई नही।।
जब भक्तों पे विपदा आये,
ये मोरछड़ी लहरा जाए,
इनकी कृपा का पार नहीं,
इनकी लीला का तार नहीं,
दानी में सबसे बड़े दानी,
मेरे शीश के दानी जैसा कोई नही।।
पर्चे हज़ारों होते है,
आशीष सभी अखाड़े में,
आलूसिंह जैसा कोई नही,
और श्याम बहादुर सा कोई नहीं है,
दानी में सबसे बड़े दानी
मेरे शीश के दानी जैसा कोई नही।।
दानी में सबसे बड़े दानी,
मेरे शीश के दानी जैसा कोई नहीं,
मेरे श्याम के जैसा कोई नहीं,
मेरे बाबा के जैसा कोई नहीं,
दानी में सबसे बड़े दानी,
मेरे शीश के दानी जैसा कोई नही।।
मेरे शीश के दानी जैसा कोई नहीं भजन Video
मेरे शीश के दानी जैसा कोई नहीं भजन Video
📖 Related: श्रृंगार सिंदूरी छवि बाला की पूरी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs