मेरे श्याम की गुलामी मेरे काम आ रही है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 मेरे श्याम की गुलामी मेरे काम आ रही है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 मेरे श्याम की गुलामी मेरे काम आ रही है Video
मेरे श्याम की गुलामी मेरे काम आ रही है लिरिक्स
Mere Shyam Ki Gulami Mere Kaam Aa Rahi Hai
मेरे श्याम की गुलामी मेरे काम आ रही है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: महाकाल की गुलामी।
जहाँ भी मैं जाऊं,
वहीं मान हो रहा है,
सारी दुनिया में मेरा,
सम्मान हो रहा है,
मेरे श्याम की गुलामी,
मेरे काम आ रही है,
खाटू श्याम की गुलामी,
मेरे काम आ रही है,
मेरे बाबा की गुलामी,
मेरे काम आ रही है।।
जिंदगी में मैंने बस,
सीखा एक कायदा,
जिंदगी में मैंने बस,
सीखा एक कायदा,
सांवरे की भक्ति में,
फायदा ही फायदा,
बिना बोले मेरा,
हर काम हो रहा है,
पूरा दिल का हर,
अरमान हो रहा है,
बाबा श्याम की गुलामी,
मेरे काम आ रही है।।
किस्मत की रेखा ये,
बदलने लगी है,
किस्मत की रेखा ये,
बदलने लगी है,
गम की अंधियारी रात,
ढलने लगी है,
खुशियां का पल,
मेरे नाम हो रहा है,
बाबा की दया से,
इंतजाम हो रहा है,
बाबा श्याम की गुलामी,
मेरे काम आ रही है।।
सबसे अलग अब,
मेरी ये कहानी है,
हर कोई कहता ये तो,
श्याम की दीवानी है,
जिंदगी का रास्ता,
आसान हो रहा है,
शर्मा पे श्याम का,
अहसान हो रहा है,
बाबा श्याम की गुलामी,
मेरे काम आ रही है।।
जहाँ भी मैं जाऊं,
वहीं मान हो रहा है,
सारी दुनिया में मेरा,
सम्मान हो रहा है,
मेरे श्याम की गुलामी,
मेरे काम आ रही है,
खाटू श्याम की गुलामी,
मेरे काम आ रही है,
मेरे बाबा की गुलामी,
मेरे काम आ रही है।।
📖 Related: मेरे राम मेरे नाल रुस गये ने | Lyrics, Video | Raam Bhajans
मेरे श्याम की गुलामी मेरे काम आ रही है Video
मेरे श्याम की गुलामी मेरे काम आ रही है Video