मेरे श्याम पे मुझको विश्वास है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मेरे श्याम पे मुझको विश्वास है भजन लिरिक्स
Mere Shyam Pe Mujhko Vishwas Hai
मेरे श्याम पे मुझको विश्वास है भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: आवाज दो हमको।
मेरे श्याम पे मुझको विश्वास है,
रिश्ता मेरा इनसे कुछ ख़ास है,
झूठे जहाँ में अब हमें,
बस इन्ही से आस है,
मेरे श्याम पे मुझकों विश्वास है।।
मेरा हाथ रखता है ये हाथ में,
मेरी लाज रखता है हर बात में,
चलता है ये साथ में,
दिन में भी और रात में,
मेरे श्याम पे मुझकों विश्वास है।।
प्रभु प्रेम का मुझपे चढ़ा रंग है,
मुझे देख कर दुनिया अब दंग है,
अब ना कोई चिंता फिकर,
हर घडी ये संग है,
मेरे श्याम पे मुझकों विश्वास है।।
सोचा नहीं था जो वो सब मिला,
जीवन के उपवन में हर फूल खिला,
किस्मत से भी अब तो मोहित,
ना कोई शिकवा गिला,
मेरे श्याम पे मुझकों विश्वास है।।
मेरे श्याम पे मुझको विश्वास है,
रिश्ता मेरा इनसे कुछ ख़ास है,
झूठे जहाँ में अब हमें,
बस इन्ही से आस है,
मेरे श्याम पे मुझकों विश्वास है।।
मेरे श्याम पे मुझको विश्वास है भजन Video
मेरे श्याम पे मुझको विश्वास है भजन Video
📖 Related: करलो दर्शन दर्शन नि संगते सोहने Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs