मेरी अखियाँ तरस रही भोले का दीदार पाने को Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 मेरी अखियाँ तरस रही भोले का दीदार पाने को लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 मेरी अखियाँ तरस रही भोले का दीदार पाने को Video
मेरी अखियाँ तरस रही भोले का दीदार पाने को लिरिक्स
Meri Akhiyan Taras Rahi Bhole Ka Deedar Pane Ko
मेरी अखियाँ तरस रही भोले का दीदार पाने को लिरिक्स (हिन्दी)
मेरी अखियाँ तरस रही,
भोले का दीदार पाने को,
मैं भगत दीवाना तेरा,
दिखा दूंगा ज़माने को,
मेरी अँखियाँ तरस रही,
भोले का दीदार पाने को।।
तेरी लगन में डूबा रहूँगा,
जब तक है सांसो में दम,
जितना चाहे ले ले इम्तेहा,
फिर भी आस ना होगी कम,
ये मन विचलित हो रहा भोले,
आ कुछ समझाने को,
मेरी अँखियाँ तरस रही,
भोले का दीदार पाने को।।
कोई चढ़ाए सोना चांदी,
हीरे और मोती अनमोल,
मेरे पास प्रभु कुछ भी नहीं,
बस भक्ति लगन के मीठे बोल,
ये जीवन तुझपे अर्पण,
आ दया बरसाने को,
मेरी अँखियाँ तरस रही,
भोले का दीदार पाने को।।
मेरी अखियाँ तरस रही,
भोले का दीदार पाने को,
मैं भगत दीवाना तेरा,
दिखा दूंगा ज़माने को,
मेरी अँखियाँ तरस रही,
भोले का दीदार पाने को।।
Singer Rajan Mor
मेरी अखियाँ तरस रही भोले का दीदार पाने को Video
मेरी अखियाँ तरस रही भोले का दीदार पाने को Video
📖 Related: ओ कान्हा मुझको भी रंगले अपने रंग में Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs