मेरी भी अरज सुनलो बनवारी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मेरी भी अरज सुनलो बनवारी भजन लिरिक्स
Meri Bhi Araj Sunlo Banwari
मेरी भी अरज सुनलो बनवारी भजन लिरिक्स (हिन्दी)
मेरी भी अरज सुनलो बनवारी,
दर तेरे आई एक दुखियारी,
मेरी भी अरज सुन लो बनवारी।।
आस लगाए तेरे दर पे हूँ आई,
मेरी सुध लेने आओ कृष्ण कन्हाई,
देर क्यों लगाईं प्रभु तुम मेरी बारी,
मेरी भी अरज सुन लो बनवारी।।
तुमने ना प्रभु कुछ अंतर कीना,
जिसने जो माँगा तुमने वही दे दीना,
तुम हो जगत के पालनहारी,
मेरी भी अरज सुन लो बनवारी।।
तुम ही हो प्रभु भाग्य विधाता,
तुमसा नहीं है प्रभु कोई जग दाता,
चरणों में तेरे जाए बलिहारी,
मेरी भी अरज सुन लो बनवारी।।
मेरी भी अरज सुनलो बनवारी,
दर तेरे आई एक दुखियारी,
मेरी भी अरज सुन लो बनवारी।।
मेरी भी अरज सुनलो बनवारी भजन Video
मेरी भी अरज सुनलो बनवारी भजन Video